हरियाणा में गर्मियों की छुट्टियां खत्म, कल से खुलेंगे स्कूल; इस तारीख को होगा PTM का आयोजन

चंडीगढ़ | हरियाणा में 30 जून यानि आज गर्मियों की छुट्टियों का अंतिम दिन है. कल यानि 1 जुलाई से सभी स्कूलों में पहले की तरह कक्षाओं का संचालन शुरू हो जाएगा. सभी राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा तीसरी से 5वीं तक के बच्चों के लिए 5 जुलाई को टीचर- पैरेंट्स मीटिंग (PTM) बुलाई गई है.

SCHOOL

शिक्षा निदेशालय ने जारी किया पत्र

इस दिन मीटिंग से पहले मटका दौड़, नींबू दौड़, तीन पैर दौड़, म्यूजिकल चेयर और रस्साकशी जैसी प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बच्चों के साथ अभिभावक भी शामिल होंगे. विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से इस संबंध में पत्र जारी कर दिया गया है.

प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों के लिए गर्मियों की छुट्टियां का गृहकार्य इस हिसाब से डिजाइन किया गया था कि बच्चों को ऐसे अनुभव-आधारित कार्यों के अवसर मिले, जिनसे न केवल उन्हें वास्तविक जीवन से जुड़ने का मौका मिला, बल्कि उनकी रचनात्मकता, स्वायत्तता और जिज्ञासा को भी प्रोत्साहन मिला.

नही होगी शैक्षिक गतिविधि

गृहकार्य की इन गतिविधियों को परिवार के बड़े सदस्यों के सहयोग से पूरा करना था, ताकि पेरेंट्स की सक्रिय भागीदारी से बच्चों की शिक्षा को बढ़ावा देने में मदद मिल सके. इसी को ध्यान में रखते हुए 5 जुलाई को PTM बुलाई गई है. इस दिन स्कूलों में किसी तरह की शैक्षिक गतिविधि नहीं होगी.

यह भी पढ़े -  HSSC ने CET अभ्यर्थियों को दी बड़ी राहत, दोबारा शुरू हुई बायोमेट्रिक सत्यापन प्रक्रिया

PTM की मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के लिए सभी क्लस्टर मुखिया, बीआरपी और एबीआरसी एक- एक स्कूल का दौरा करेंगे और इस दौरान वो पैरेंट्स से बातचीत करेंगे. मानिटरिंग के बाद दिए गए गूगल फार्म को भरेंगे. प्रत्येक विद्यालय के मुखिया को PTM आयोजित करने के बाद क्लस्टर मुखिया को एक रिपोर्ट भेजनी होगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.