हरियाणा में तकनीकी विकास को मिलेगा बढ़ावा, आमजन के लिए खोली जाएगी ITI की लाईब्रेरी और वर्कशॉप

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार (Haryana Govt) ने स्किल डेवलपमेंट को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. इसके जरिए तकनीकी संसाधनों को आम लोगों तक पहुंचाया जाएगा. प्रदेश की लगभग 190 सरकारी ITI की लाइब्रेरी और वर्कशॉप आम नागरिकों के लिए भी खोल दी जाएंगी. प्राचार्य राजपाल सिंधू ने कहा कि ITI की वर्कशॉप में मौजूद मशीनों, टूल्स और उपकरणों का उपयोग करने के अलावा सुरक्षा उपकरणों की सुविधा भी दी जाएंगी.

Library

भीड़ रहेगी नियंत्रित

इसके लिए इच्छुक लोगों को ऑनलाइन बुकिंग करानी होगी. इसके लिए उन्हें 300 रुपए प्रति घंटा फीस देनी होगी. इससे मशीनों का रखरखाव करने में सहायता मिलेगी. इसके बाद, निर्धारित समय के अनुसार ही प्रवेश मिलेगा, जिससे भीड नियंत्रण में रहेगी और मशीनों का सुरक्षित उपयोग सुनिश्चित हो सकेगा.

500 रुपए प्रति महीना होगा लाइब्रेरी चार्ज

5 दिसंबर से अधिकारिक पोर्टल आम जनता के लिए उपलब्ध होगा. तकनीकी कौशल में वृद्धि होगी, स्टार्टअप की शुरूआत में महंगे उपकरण नहीं खरीदने पड़ेंगे. लाइब्रेरी में एक साथ 20 छात्र बैठ सकते है. इसके लिए उन्हें अपना ऑनलाइन स्लाट बुक करना होगा. स्थानीय ITI में लाइब्रेरी की सुविधा मिलने से बच्चों को दूर-दराज शहर में नहीं जाना पड़ेगा और शहर में महंगी फीस नहीं देनी पड़ेगी. ITI लाइब्रेरी के लिए 100 व 500 रुपए प्रतिमाह फीस है. 100 रुपए में केवल लाइब्रेरी में बैठने का स्थान दिया जाएगा, जबकि 500 रुपए में पुस्तक, डिजिटल संसाधन उपलब्ध करवाएं जाएंगे.

यह भी पढ़े -  सिरसा, हिसार समेत 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, हरियाणा मौसम विभाग ने दी चेतावनी
Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.