यमुनानगर | हरियाणा में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा रविवार को भोगपुर गांव में पूर्व विधायक बलवंत सिंह के आवास पर आयोजित युवा सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि सीएम नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने योग्यता के आधार पर बिल्कुल पारदर्शी तरीके से नौकरियां देने की नीति को अपनाया है.
हरियाणा में होगी नई भर्ती
मुख्यमंत्री सैनी की तरफ से वादा किया गया है कि 2026 के आखिर तक करीबन 60,000 नई सरकारी भर्तियां की जाएंगी. भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा का कहना है कि अनुबंध पर काम करने वाले युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए सरकार द्वारा कानून बनाया गया है जिससे उन्हें वार्षिक वेतन बढ़ोतरी और महंगाई भत्ते जैसे लाभ मिलेंगे.
युवाओं को दी जा रही ट्रेनिंग
आईटी सक्षम युवा योजना के अंतर्गत 5,000 युवाओं को आईटी ट्रेनिंग दी जा रही है. बलवंत सिंह का कहना है कि भाजपा सरकार की तरफ से युवाओं को सौर ऊर्जा क्षेत्र में प्रशिक्षित कर रोजगार के मौके के उपलब्ध करवाए जा रहे हैं.
