25 नवंबर को हरियाणा और दिल्ली में रहेगी सरकारी छुट्टी, इस वजह से लिया गया फैसला

चंडीगढ़ | आने वाले 25 नवंबर को सरकारी छुट्टी रहेगी. श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस पर उनकी शहादत को याद करते हुए सरकारी छुट्टी रहेगी. उनका यह अमर बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा. गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस की गरिमा को याद रखते हुए हरियाणा और दिल्ली सरकार ने 25 नवंबर 2025 (मंगलवार) को सार्वजनिक अवकाश का ऐलान किया है.

Bank Holidays

25 नवंबर 2025 को सभी सरकारी विभागों, बोर्डों, निगमों, शैक्षणिक संस्थानों और औद्योगिक प्रतिष्ठानों में सरकारी छुट्टी रहेंगी.

दिल्ली और हरियाणा में सरकारी अवकाश

चंडीगढ़ प्रशासन का कहना है कि यह दिन समाज को एकजुटता, त्याग और मानवता के रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित करता है. इसी प्रकार दिल्ली सरकार ने भी गुरु तेग बहादुर साहिब जी की 350वीं शहीदी वर्षगांठ के पावन मौके पर 25 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश रखने का फैसला लिया है. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की तरफ से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी गई है कि दिल्ली के सभी सरकारी ऑफिस, स्कूल और अधीनस्थ संस्थान 25 नवंबर को बंद रहेंगे.

यह भी पढ़े -  दिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों के बदल जाएंगे नाम, भारतीय रेलवे कर रहा बड़ा प्लान तैयार; यात्रियों को होगा यह फायदा

भारत के लिए अमूल्य बलिदान

25 नवंबर को दिल्ली में भी सरकारी अवकाश रहेगा. मुख्यमंत्री रेखा शर्मा ने कहा कि गुरु साहिब का साहस, करुणा और आस्था की स्वतंत्रता का शाश्वत संदेश हमारी सामूहिक यात्रा में हमारा मार्गदर्शन और प्रेरणा करता रहे. दोनों सरकारों का कहना है कि गुरु तेग बहादुर जी का बलिदान न सिर्फ सिख इतिहास के लिए ही, बल्कि भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत के लिए भी अमूल्य है. उनके सत्य, मानवाधिकार और धार्मिक स्वतंत्रता के संदेश को आगे बढ़ाने के लिए यह अवकाश लोगों को चिंतन और स्मृति का मौका प्रदान करता है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.