हरियाणा में होगी कंडक्टर के पदों पर बंपर भर्ती, HSSC को भेजी गई भर्ती से संबंधित मांग

चंडीगढ़ | हरियाणा के युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. हरियाणा राज्य परिवहन विभाग की तरफ से कंडक्टर भर्ती के लिए तैयारी शुरू हो चुकी है. हरियाणा राज्य परिवहन विभाग 2397 परिचालकके पदों पर भर्ती करने की तैयारी कर रहा है. इसके लिए विभाग द्वारा हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) को भर्ती से संबंधित मांग भेज दी गई है. राज्य परिवहन विभाग निदेशालय के ओर से विभाग को यह मांग भेजी गई है.

bus conducter

इस वित्त वर्ष में खरीदी जाएगी हजार नई बसें

ऐसे में तय है कि भर्ती प्रक्रिया को स्वीकृति मिल सकती है. निदेशक प्रदीप गोदारा की तरफ से मांग पत्र भेजा जा चुका है. विभाग इस वित्त वर्ष में 1000 नई बसों को खरीदेगा. इसी प्रकार से सिटी बसों के संचालन के लिए भी 375 इलेक्ट्रिक बसों की संख्या रहेगी. लगभग 68 बसों का ही संचालन किया जा रहा है.

यह भी पढ़े -  Haryana ITI Apprenticeship Jobs: अप्रेंटिसशिप करने का सुनहरा मौका, 15 अगस्त से पहले करें अप्लाई

आयोग को भेजा गया लेटर

ऐसे में भविष्य में परिचालकों की जरूरत को देखते हुए विभाग ने संबंधित पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के लिए आयोग को लेटर भेज दिया है. अब हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा पदों पर भर्ती के लिए आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.