इस बार भी NTA को मिली हरियाणा CET की जिम्मेदारी, दूसरे जिलों में जाने वाले परीक्षार्थियों को मिलेगी फ्री बस सेवा

चंडीगढ़| हरियाणा में ग्रुप सी पदों के लिए सामान्य पात्रता परीक्षा की जिम्मेदारी इस बार भी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को ही दी गयी है. आने वाली 26 और 27 जुलाई को हरियाणा सीईटी आयोजित होने जा रहा है. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) और एनटीए (NTA)  ने 26 और 27 जुलाई को होने वाली परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. परीक्षा सुबह और शाम की चार शिफ्ट में होने जा रही है. पिछली बार भी सीईटी की परीक्षा NTA ने ही करवाई थी.

HSSC Panchkula

परीक्षार्थियों को मिलेगी फ्री बस सेवा

संभावना है कि इस परीक्षा में 13 लाख से ज्यादा युवा शामिल होंगे. हरियाणा सरकार की तरफ से परीक्षार्थियों को फ्री बस सेवा उपलब्ध करवाई जाएगी. सभी उम्मीदवार इस व्यवस्था का लाभ उठाकर अपनी परीक्षा दे पाएंगे. जिन अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र 100 किलोमीटर से ज्यादा दूरी पर आवंटित किया गया है, उनके लिए इंटरचेंज प्वाइंट की विशेष व्यवस्था की गई है. महिला अभ्यर्थी अपने परिवार के एक सदस्य के साथ फ्री बस सेवा का लाभ ले पाएंगी.

हर जिले में मिलेगी टोल फ्री हेल्पलाइन सुविधा

दिव्यांग अभ्यर्थियों को घर से ही मुफ्त यात्रा सुविधा मिलेगी. दूसरे जिले यानी दूरदराज से आने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा के एक दिन पहले और एक दिन बाद तक फ्री यात्रा की सुविधा दी जाएगी. रात्रि विश्राम के लिए जिला प्रशासन की तरफ से आवासीय व्यवस्था भी होगी. हर जिले में एक टोल फ्री हेल्पलाइन की सुविधा दी जाएगी. अभ्यर्थी आनलाइन अग्रिम सीट बुकिंग के लिए Lhartrans.gov.in/advance-booking-for-cet-2025 पर अप्लाई कर सकते हैं.

यह भी पढ़े -  HSSC ने CET अभ्यर्थियों को दी बड़ी राहत, दोबारा शुरू हुई बायोमेट्रिक सत्यापन प्रक्रिया

एडमिट कार्ड भी हुए जारी

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से सीईटी के लिए एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए गए हैं. ऐसे में सभी उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं और यह जान सकते हैं कि उनकी परीक्षा किस जिले में और किस तारीख को होने जा रही है. परीक्षा तिथि की जानकारी के बाद उम्मीदवार आसानी से अपना यात्रा प्लान तैयार कर सकते हैं.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.