हरियाणा के स्कूलों में बदला समय, 15 नवंबर से ये होगा नया टाइम

चंडीगढ़ | देशभर में सर्द मौसम की शुरुआत हो चुकी है. जैसे- जैसे सर्द मौसम आगे बढ़ेगा तो धुंध और गणा कोहरा भी देखने को मिलेगा. वहीं, मौसम में ठंड बढ़ने से स्कूल जाने वाले बच्चों को भी परेशानी होगी. इन बातों को ध्यान में रखते हुए हरियाणा में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है. बता दें फिलहाल प्रदेश के स्कूलों का समय सुबह 8 बजे से दोपहर ढाई बजे तक है.

FotoJet 24

ये होगा नया समय

स्कूल शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक, प्रदेश के सभी स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है. 15 नवंबर से एकल शिफ्ट वाले विद्यालयों के लिए समय सुबह साढ़े 9 बजे से दोपहर साढ़े 3 बजे तक रहेगा.

वहीं, दोहरी शिफ्ट वाले विद्यालयों के लिए भी 15 नवंबर से नया समय लागू किया गया है. इन स्कूलों में पहली शिफ्ट का समय सुबह 7:55 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक रहेगा जबकि शाम की शिफ्ट के लिए दोपहर बाद 12:40 बजे से शाम 5:15 बजे तक रहेगा. स्कूल शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारी और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर सूचित कर दिया है.

यह भी पढ़े -  खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, हरियाणा में खेल उपलब्धियों के आधार पर मिली सरकारी नौकरी
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.