हरियाणा में किसानों को MSP, सब्सिडी और सरकारी योजनाओं का मिलेगा लाभ; 10 जुलाई तक कराएं रजिस्ट्रेशन

चंडीगढ़ | हरियाणा की BJP सरकार किसानों को निरंतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रयासरत हैं. इसी कड़ी में सरकार ने अब किसानों से आह्वान करते हुए कहा है कि अब 2024 के लिए अपनी खरीफ फसलों का पंजीकरण ‘मेरी फसल- मेरा ब्यौरा’ पोर्टल पर अवश्य कराएं, ताकि उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके.

MSP

पंजीकृत किसानों को मिलेगा MSP का लाभ

राज्य के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक डॉ. सुखदेव सिंह ने बताया कि केवल पंजीकृत किसान ही अपनी फसलें सरकार के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर बेच सकते हैं. इस योजना में रुचि रखने वाले किसानों को 10 जुलाई तक ‘मेरी फसल- मेरा ब्यौरा’ पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा.

ऐसे कराएं पंजीकरण

पंजीकरण के लिए किसानों को परिवार पहचान पत्र (PPP) की आवश्यकता होगी. वे अपने गांवों में कॉमन सर्विस सेंटर, अटल सेवा केंद्रों या सीधे अपने मोबाइल फोन का उपयोग करके fasal.haryana.gov.in पोर्टल पर प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. इस संबंध में विस्तृत जानकारी हासिल करने के लिए टोल-फ्री नंबर 1800- 180- 2117 पर संपर्क कर सकते हैं या अपने स्थानीय ब्लॉक कृषि कार्यालय में विजिट करें.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के इन शहरों में लगेंगे वेस्ट- टू- एनर्जी प्लॉट, कचरे से बनेगी बिजली

धान की सीधी बिजाई पर सब्सिडी

डॉ. सुखदेव सिंह ने बताया कि पोर्टल पर पंजीकृत किसानों को ही सब्सिडी और सहायता योजनाओं का लाभ मिलेगा. उन्होंने बताया कि धान की सीधी बिजाई करने पर किसानों को 4 हजार रूपए प्रति एकड़ सब्सिडी दी जा रही है, लेकिन इसके लिए पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा. सीधी बिजाई करने पर हजारों लीटर पानी की बचत होती है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.