हरियाणा पुलिस भर्ती में आवेदन के लिए आज अंतिम तारीख, अभी तक हो चुके करीबन 3 लाख फाइनल सबमिट

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार की तरफ से हाल ही में पुलिस कांस्टेबल भर्ती निकाली गई है. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने 5500 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इन 5500 पदों में 4500 मेल कॉन्स्टेबल और 600 महिला कॉन्स्टेबल भर्ती किए जाएंगे. हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चल रही है. इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 31 जनवरी यानी आज है.

POLICE

हरियाणा पुलिस भर्ती अप्लाई की अंतिम तिथि आज

अब तक करीबन 3 लाख अभ्यर्थियों द्वारा अपने फॉर्म को कंप्लीट/फाइनल सबमिट कर लिया गया है. जो भी अभ्यर्थी पुलिस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहता है और अभी तक अपना आवेदन पूरा नहीं किया है वह अपना आवेदन अंतिम तिथि यानी 31 जनवरी 2026 रात 11.59 बजे के पहले कर लें. लास्ट डेट के बाद किसी भी उम्मीदवार को किसी प्रकार का अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा.

यह भी पढ़े -  Haryana Weather: तेज धूप के बीच अब बदलेगा मौसम का मिजाज, 3 दिन तक इन इलाकों पर रहेगी नजर

अध्यक्ष ने साझा की पोस्ट

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि खुद मैंने यह देखा है कि हमारे युवा साथी पूरे मनोयोग, मेहनत और निष्ठा के साथ पी.एम.टी. एवं पी.एस.टी. पी.एस.टी. की तैयारियों में लगे हुए है. सुबह हो या शाम, गांव-गांव में बच्चे मैदानों में दौड़ लगाते, प्रैक्टिस करते और अपने लक्ष्य के लिए पसीना बहाते दिख रहे हैं.

यह दृश्य न सिर्फ प्रेरणा देने वाला है, बल्कि यह भी दिखाता है कि हरियाणा के युवा में अनुशासन, परिश्रम और आत्मविश्वास कूट कूट के भरा हुआ है. युवाओं का यह समर्पण और लगन निश्चित रूप से तारीफ के काबिल है और आने वाले वक्त में यह सफलता का आधार बनेगा.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.