चंडीगढ़ । हरियाणा में सरकारी कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है. हरियाणा में अनिल विज के अंतर्गत आने वाले सभी विभागों में ट्रांसफर प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई है. बता दें कि इसके अलावा अन्य विभागों में ट्रांसफर होते रहेंगे.
यह फैसला ने कुछ ही देर पहले हरियाणा सरकार के दवारा लिया गया है. बता दें अनिल विज के अधीन गृह मंत्रालय, शहरी स्थानीय निकाय, स्वास्थ्य विभाग, चिकित्सा, शिक्षा और अनुसंधान विभाग, आयुष विभाग व तकनीकी शिक्षा और विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग शामिल हैं.
यह भी पढ़े - आदमपुर में भजनलाल को श्रद्धांजलि देने पहुंचे CM नायब सैनी, सुरक्षा के किए गए कड़े इंतजाम
अब ऊपर दिए गए सभी विभागों में सभी कर्मचारियों की ट्रांसफर प्रक्रिया को तुरंत प्रभाव से रोक दिया गया है. इसके अलावा अन्य विभागों में प्रक्रिया लगातार चलती रहेगी.
