HSSC के दो सदस्यों ने दिया इस्तीफा, पिछले साल जून में हुई थी नियुक्ति

चंडीगढ़ | हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के दो सदस्यों का इस्तीफा हो चुका है. जी हाँ, HSSC के दो मेंबर्स ने रिजाइन कर दिया है. इनमें साधुराम जाखड़ और सुभाष चंद्र शामिल है. दोनों की नियुक्ति पिछले साल 25 जून को ही की गई थी. दोनों ने इस्तीफे देने की वजह अपना निजी कारण लिखा है. सदस्यों की नियुक्ति 3 साल के लिए हुई थी.

HSSC Panchkula

जल्दी शुरू होगी नियुक्ति प्रक्रिया

अभी उनका डेढ़ साल से ज्यादा का कार्यकाल बाकी था. अब इस्तीफे होने के बाद साधुराम जाखड़ को संगठन में जिम्मेदारी सोंपी जा सकती है, जबकि सुभाष चंद्र रतिया में शिक्षक थे. वे डेपुटेशन पर यहाँ आए थे. ऐसे में फिर से ज्वॉइनिंग भी कर सकते हैं. इनके इस्तीफे देने के बाद अब कमीशन में दो सदस्यों की नियुक्ति प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जा सकती है. इसके लिए लॉबिंग भी शुरू होगी. कमीशन में 1 चेयरमैन व 4 सदस्य रह गए हैं. दोनों के इस्तीफे की पुष्टि कमीशन के मेंबर भूपेंद्र द्वारा की गई है.

यह भी पढ़े -  Yamunanagar Court Jobs: चपरासी के 10 पदों पर निकली भर्ती, 17 जून से पहले करें अप्लाई

इस्तीफे का कारण

यह इस्तीफे लगभग 15- 20 दिन पहले ही ले लिए गए थे. दोनों के इस्तीफे सीएम नायब सिंह सैनी के पास जा चुके थे. इस्तीफे का कारण सामाजिक- राजनीतिक बढ़ती सक्रियता रही है. हाई कमान ने चेताया भी था कि एचएसएससी संवैधानिक संस्था है, इसलिए ऐसी सक्रियता न रखें. ऐसे में एक पखवाड़े से ज्यादा वक़्त तक रखने के बाद अब दोनों के इस्तीफे स्वीकार हो चुके है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.