हरियाणा: ग्राम सचिव और पटवारियों को मिलेगी मनपसंद नियुक्ति, 9 दिसंबर से शुरू होगी ऑनलाइन ट्रांसफर प्रक्रिया

चंडीगढ़ | हरियाणा में विकास एवं पंचायत विभाग के कर्मचारियों को अपनी मनपसंद जगह पर नियुक्ति पाने का मौका दिया जा रहा है. विकास एवं पंचायत विभाग के कर्मचारी 14 फरवरी तक अपनी पसंद की जगह पर नियुक्ति ले सकेंगे. विभाग द्वारा 9 दिसंबर से ऑनलाइन ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है. ऑनलाइन ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू होने के बाद कर्मचारी अपनी पसंद के अनुसार स्टेशन भर पाएंगे जहां पर उन्हें ट्रांसफर लेना है.

Transfer

ऑनलाइन ट्रांसफर में शामिल होंगे यह कर्मचारी

ग्राम सचिव और पटवारियों से लेकर जूनियर इंजीनियर, असिस्टेंट, अकाउंटेंट, लेखा लिपिक, क्लर्क, स्टेनो टाइपिस्ट और चालक आनलाइन ट्रांसफर में शामिल होंगे. ऑनलाइन ट्रांसफर को लेकर विकास एवं पंचायत विभाग के महानिदेशक ने जिला परिषद के सभी मुख्य कार्यकारी अधिकारियों, अधीक्षण अभियंताओं, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारियों, कार्यकारी अभियंताओं और खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों को निर्देशित कर दिया है.

इस प्रकार रहेगा पूरा शेड्यूल

ऑनलाइन ट्रांसफर की प्रक्रिया 9 दिसंबर से शुरू होंगी. सेवा सत्यापन और स्कोर जनरेशन की प्रक्रिया 27 दिसंबर तक होगा. कर्मचारी की सहमति प्राप्त करने की अंतिम तिथि  सात जनवरी होंगी. 7 जनवरी तक कर्मचारियों को सहमति देनी होगी. विभाग द्वारा कर्मचारियों को जोडने/ छूट देने की प्रक्रिया 10 जनवरी तक होगी.

यह भी पढ़े -  HSSC ने जारी किया PST कार्यक्रम, ऐसे करें अपना नाम चेक

पोस्ट को युक्तिसंगत बनाने/ अवरुद्ध करना इत्यादि 17 जनवरी तक चलेगा. इसके बाद, कर्मचारियों द्वारा स्टेशन भरने की अंतिम तिथि  27 जनवरी होगी. प्रोविजनल स्थानांतरण की तारीख 31 जनवरी व कर्मचारी द्वारा एनीव्हेयर की श्रेणी में दोबारा च्वाइस देने की तारीख 7 फरवरी होगी. फिर 14 फरवरी को अंतिम आर्डर जनरेट होगा. अब सेवानिवृत्ति की अवधि पर विचार किया जाएगा.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.