भिवानी| हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (HTET) में शामिल हुए लाखों भावी अध्यापकों का इंतजार शीघ्र ही समाप्त होने वाला है. हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार की तरफ से दावा किया गया है कि परीक्षा का रिजल्ट 12 अक्टूबर तक जारी हो जाएगा. रिजल्ट जारी होने की संभावित तिथि के ऐलान से परीक्षार्थियों को बड़ी राहत मिली है.
इसलिए हुआ परिणाम में विलम्ब
हरियाणा में एचटेट की परीक्षा 30 और 31 जुलाई को आयोजित हुई थी, जिसमें एचटेट पीजीटी लेवल- 3 की परीक्षा कुल 1 लाख 559 अभ्यर्थियों ने, टीजीटी लेवल- 2 के लिए एक लाख 67 हजार और पीआरटी लेवल-1 की परीक्षा 66 हजार परीक्षार्थियों ने दी थी. अभ्यर्थी काफ़ी समय से परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे हैं.
शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार की तरफ से परिणाम में हुई देरी के कारणों पर भी बोलते हुए बताया गया कि “परिणाम में देरी बाहरी एजेंसियों द्वारा की जा रही जांच गुणवत्ता सुनिश्चित करने की प्रोसेस की वजह से हुई है. पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए बोर्ड किसी भी प्रकार की जल्दबाजी से नहीं चाहता है.
परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैनिंग और परीक्षार्थियों द्वारा दर्ज की गई आपत्तियों की विषय विशेषज्ञों ने गहन समीक्षा भी की गई है. इन सभी क्वालिटी जांच प्रक्रियाओं में समय लगने की वजह से परिणाम जारी होने में थोड़ी देरी हुई है. डॉ. पवन कुमार ने आश्वासन दिलाया कि जैसे ही एजेंसियों द्वारा सभी जरूरी गुणवत्ता जांच और वेरिफिकेशन प्रक्रियाएं पूरी कर ली जाएंगी, एचटेट का परिणाम तुरंत प्रभाव से जारी कर दिया जाएगा.”
किस प्रकार चेक करें परिणाम
- रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) की वेबसाइट www.bseh.org.in पर जाना होगा.
- अब होम पेज पर जाने के बाद HTET रिजल्ट 2025 से जुड़े हुए लिंक को सर्च करना होगा और फिर उस पर क्लिक करना होगा.
- अब अपना रजिस्ट्रेशन डिटेल्स जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी.
- अब आप जैसे ही सब्मिट बटन पर क्लिक करेंगे आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा.
- इसके बाद, आप रिजल्ट डाउनलोड कर सकते है उसका प्रिंट आउट निकाल सकते है.
