हरियाणा: TGT भर्ती का रास्ता हो सकता है साफ़, आयोग को रोक हटने की उम्मीद

चंडीगढ़ | हरियाणा में कोई भी भर्ती सिरे नहीं चढ़ पा रही है. हर भर्ती बीच रास्ते अटक गई है. इन्ही में शामिल TGT भर्ती भी रुकी हुई है. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष भोपाल सिंह खदरी से ज़ब पूछा गया कि टीजीटी भर्ती को पूरा कराने के लिए आयोग की तरफ से क्या कोशिश की जा रही है. तो इस पर उनकी तरफ से जवाब दिया गया कि हाईकोर्ट में दो मामले हैं. एक मामला एचटेट छूट का है तथा दूसरा प्राइवेट स्कूलों के अनुभव से जुडा हुआ है.

Haryana Staff Selection Commission HSSC

20 नवंबर की सुनवाई में हट सकती है रोक

एचटेट मामले में कोई रोक नहीं है. इस मामले की सुनवाई 17 नवंबर को होनी है. आयोग की ओर से हाईकोर्ट में जवाब दे दिया जाएगा कि मुख्य सचिव ने आयोग को अधिकृत कर दिया है. जहां तक प्राइवेट स्कूलों में अनुभव का प्रश्न आता है, उस पर आयोग का स्टैंड बिल्कुल साफ है कि आयोग विज्ञापन की शर्तों से बाहर नहीं जा सकता.

यह भी पढ़े -  HSSC ने जारी किया PST कार्यक्रम, ऐसे करें अपना नाम चेक

यदि अदालत की तरफ से कोई निर्देश दिया जाता है तो उसके अनुसार अगला कदम उठाया जाएगा. उन्होंने बताया कि आयोग आशा कर रहा है कि आगे होने वाली 20 नवंबर की सुनवाई पर रोक हट जाएगी. ऐसे में यह उम्मीदवारों के लिए एक खुशखबरी हो सकती है. अध्यक्ष ने बताया कि यदि रोक हट जाती है तो टीजीटी का रिजल्ट जल्द से जल्द जारी कर दिया जाएगा.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.