चंडीगढ़ । करोना संक्रमण से बचाव हेतु सरकार द्वारा उठाए जा रहे नाकाम कदमों का साक्ष्य बन एक वीडियो सामने आई है, जो सारी हकीकत को दिखा रही है. इस वीडियो ने हर किसी के दिल को झकझोर कर रख दिया है.
वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि जोगिंदर जी ने अपने भाई की जान बचाने के लिए सरकार के हर नुमाइंदे के आगे हाथ फैलाए, लेकिन किसी ने भी जोगिंदर की पीड़ा को नहीं समझा. जोगिंदर के दिल में सब कुछ होते हुए भी अपने 38 साल के भाई के लिए दवा उपलब्ध न करवा पाने का दर्द भरा था. जोगिंदर का भाई कोरोना वायरस संक्रमण से ग्रस्त था. हॉस्पिटल में उसके भाई के लिए दवा, ऑक्सीजन और आईसीयू की शॉर्टेज थी. उसने सरकार के हर नुमाइंदे और हॉस्पिटल स्टाफ के सामने हाथ फैलाए, परंतु किसी ने उसकी कोई सहायता नहीं की.
हृदय को झकझोर कर रख दिया इस वीडियो ने!
अपने भाई की जान बचाने के लिए जोगिन्दर जी ने पूरी सरकार के आगे हाथ फैलाए, पर किसी ने उनकी पीड़ा नही समझी।
सब कुछ होते हुए भी अपने 38 वर्षीय भाई के लिए दवाई उपलब्ध न करवा पाने का दर्द🥲
दवा,ऑक्सिजन,ICU की shortage..
जागिए खट्टर साहब,जागिए https://t.co/O8vqgqsMhS
— Deepender S Hooda (@DeependerSHooda) April 23, 2021
एक ओर तो हरियाणा सरकार यह कह रही है कि उनके पास पर्याप्त मात्रा में दवाइयां, ऑक्सीजन, आईसीयू, वेंटीलेटर आदि स्वास्थ्य सेवाएं मौजूद है. दूसरी ओर, ग्रुप मीडिया रिपोर्ट से कुछ और ही सच्चाई सामने आ रही है. हरियाणा में मरीजों को पर्याप्त इलाज एवं चिकित्सा सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं. हरियाणा में चिकित्सा सुविधाओं की कमी की वजह से न जाने कितने कोरोना मरीज मृत्यु को प्राप्त हो रहे हैं. हरियाणा के अस्पतालों की हालत जर्जर हो गई है. बड़ी संख्या में कोरोना मरीज पाए जा रहे हैं और हॉस्पिटल में इनके इलाज के लिए पर्याप्त सुविधाएं नहीं है. परंतु हरियाणा सरकार अपनी बड़ाई करने से पीछे नहीं हट रही है.
