हरियाणा विस चुनाव के लिए कब जारी होगी BJP की पहली लिस्ट, सामने आई ये नई जानकारी

चंडीगढ़ | हरियाणा में विधानसभा चुनाव (Haryana Vidhansabha Chunav) को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो चुकी है. सभी राजनीतिक दल जिताऊ उम्मीदवारों को लेकर मंथन कर रहे हैं. इसी कड़ी में सूबे की सत्ता पर 10 साल से काबिज भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवारों की लिस्ट को लेकर नई जानकारी सामने आई है.

Election Vote Chunav

प्रदेशाध्यक्ष ने दिए संकेत

हरियाणा बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने बीजेपी उम्मीदवारों की लिस्ट जारी होने के सवाल पर कहा कि इसमें अभी दो से 4 दिन लग सकते हैं. उन्होंने कहा कि मतदान की तारीख आगे बढ़ी है, इसलिए लिस्ट जारी होने में भी कुछ दिन और लग सकते हैं. हालांकि, इस पर अंतिम निर्णय केन्द्रीय नेतृत्व ही करेगा.

बता दें कि पहले केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक में 55 सीटों पर नाम फाइनल कर लिए गए थे, लेकिन कुछ सीटों पर फिर से विचार-विमर्श करने की बात कही गई है. पार्टी में बग़ावत के डर से लिस्ट रोकी गई है और अब दोबारा मंथन हो रहा है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में फिर बढ़ेगी गर्मी की मार, 15 जिलों के लिए उमस का अलर्ट; जानें कब लौटेगी बारिश

दिग्गजों ने किया मंथन

रविवार यानि कल देर रात हरियाणा बीजेपी प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान के निवास स्थान पर बीजेपी की अहम बैठक हुई है, जिसमें पहले से तय किए गए 55 नामों पर फिर से मंथन किया गया है. इस बैठक में सीएम नायब सैनी, प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, चुनाव सह प्रभारी बिप्लब देब, प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल भी मौजूद रहे थे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.