हरियाणा में निकाय चुनावों को लेकर बड़ी अपडेट आई सामने, जानें कब तक होंगे इलेक्शन

चंडीगढ़ | हरियाणा में निकाय चुनावों को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है. राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने जानकारी दी है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में निकाय चुनाव का आयोजन होगा. उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि सभी निकाय चुनाव 2 चरणों की बजाय एक ही चरण में सम्पन्न कराए जाएंगे.

Chunav

28 फरवरी तक फाइनल होगी वोटर्स लिस्ट

राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने बताया कि दो चरणों में चुनाव करवाने में 2 महीने के आसपास समय लगता है. ऐसे में आदर्श आचार संहिता लागू होने से विभिन्न काम- काज प्रभावित हो जाते हैं. प्रदेश में 34 नगर निगम, नगर परिषदों और नगरपालिकाओं में से 27 में मतदाता सूचियां फाइनल हो चुकी हैं और 28 जनवरी तक सभी निकायों में मतदाता सूचियों का काम पूरा हो जाएगा.

उन्होंने बताया कि चुनाव प्रक्रिया को पूरा करने में करीब 25 दिन का समय लगता है. नतीजतन हरियाणा में निकाय चुनाव दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद ही होंगे. वहीं, पानीपत नगर निगम के लिए अभी चुनाव नहीं होंगे. पानीपत का मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन होने के कारण यहां वार्डबंदी का काम पूरा नहीं हुआ है. इसके लिए सरकार द्वारा अतिरिक्त समय मांगा गया है.

यह भी पढ़े -  HSSC ने जारी किया महिला पुलिस कांस्टेबल PMT शेड्यूल, 8 जून से शुरू होगी प्रक्रिया

अंबाला और सोनीपत में उपचुनाव

जिला सिरसा के अंतर्गत कालांवाली नगरपालिका में वार्डबंदी का काम अभी पूरा नहीं हो सका है. अंबाला, थानेसर, पटौदी और सिरसा में वोट रिवीजन का काम भी जारी है, जबकि गुरुग्राम की सोहना नगर परिषद में हाईकोर्ट के आदेश के बाद अध्यक्ष को हटा दिया गया है. सोहना में प्रधान, अंबाला और सोनीपत में मेयर पद के लिए उपचुनाव होने हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.