हरियाणा में नई आबकारी नीति की तैयारी, शराब हो सकती है सस्ती

पंचकूला । हरियाणा की नई एक्साइज पोलिसी के ड्राफ्ट को लगभग अंतिम रूप दिया जा चुका है जो 22 अप्रैल को जारी हो सकती है. सूत्रों के मुताबिक इस बार सरकार शराब पर कोविड सेस नहीं लगाएगी. कोरोना की वजह से शराब के नए ठेकों की बजाय मौजूदा लाइसेंस को ही रिन्यू किया जा सकता है. इसके लिए विभाग मौजूदा ठेकेदारों से सलाह मशविरा करेगा. अगर 70% ठेकेदार लाइसेंस रिन्यू के लिए रजामंद हुए तो उन्हें ही ठेके मिल सकेंगे. अगर यह आंकड़ा कम रहता है तो फिर नए सिरे से ठेकों का आवंटन किया जाएगा.

Theka

मुख्यमंत्री मनोहर लाल व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला , जिनके पास आबकारी एवं कराधान विभाग है के बीच पिछले दिनों पालिसी को लेकर बैठक हो चुकी है. इस बार भी पालिसी एक साल के लिए ही बनेगी. ऐसे में पिछले साल की पोलिसी 19 मई तक लागू रहेगी और 20 मई से नई पोलिसी अस्तित्व में आएगी. 22 अप्रैल को कैबिनेट की बैठक में नई पोलिसी पर मुहर लग सकती है. इस बार कोविड सेस नहीं लगेगा. दरअसल कोविड सेस का मामला पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में लंबित है.इस बार नई पोलिसी से आठ हजार करोड़ रुपए के राजस्व का लक्ष्य रखा जा सकता है.

यह भी पढ़े -  HSVP को हाई कोर्ट का झटका, प्लॉट की लोकेशन बदलने पर लगाई रोक; स्टेटस क्वो के आदेश

नई पोलिसी 20 मई से शुरू होकर 19 मई तक लागू रहेगी. अब अगर कैबिनेट चाहेंगी तो पालिसी को 10 महीने के लिए भी लागू कर सकती हैं. संभावना इसी बात की है कि पालिसी एक साल के लिए ही लागू रहेगी. आमतौर पर एक्साइज पोलिसी पहली अप्रैल को लागू होती है और 31 मार्च तक चलती है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.