हरियाणा पुलिस भर्ती की आवेदन प्रक्रिया में बढ़ चढ़कर भाग ले रहे युवा, अब तक हुए 1 लाख अधिक रजिस्ट्रेशन

चंडीगढ़ | हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की तरफ से हरियाणा पुलिस के 5500 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 जनवरी से शुरू हुई थी. आयोग की तरफ से जारी विज्ञापन में 5500 पदों में 4500 मेल कांस्टेबल और 600 महिला कांस्टेबल भर्ती किए जाएंगे.

POLICE

इनके साथ जी.आर.पी. के लिए 400 मेल कांस्टेबल के पद रिजर्व किए गए हैं. हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चल रही है.

हरियाणा में आवेदन प्रक्रिया जारी

इच्छुक उम्मीदवार 25 जनवरी रात 12:00 तक आवेदन कर सकते हैं. इन पदों पर आवेदन भेजने के लिए किसी भी वर्ग उम्मीदवार को कोई भी आवेदन शुल्क नहीं देना है. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने जानकारी दी कि जिस तरह से अभ्यर्थियों ने आवेदन प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है वह तारीफ के काबिल है.

उन्होंने बताया कि अब तक 1 लाख 37 हजार 533 अभ्यर्थियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कर लिया है जिसमें से 78 हजार 924 अभ्यर्थियों ने अपने फॉर्म को कंपलीट कर फाइनल सबमिट भी कर दिया है.

यह भी पढ़े -  HSSC ने जारी किया महिला पुलिस कांस्टेबल PMT शेड्यूल, 8 जून से शुरू होगी प्रक्रिया

अभी एग्जाम डेट नहीं हुई तय

आयोग की ओर से आवेदन प्रक्रिया को लेकर मिलने वाले कॉल की संख्या भी काफी कम है जो यह दिखाता है कि आवेदन प्रक्रिया सुचारू एवं सफल रूप से जारी है. सभी अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे अपना एप्लीकेशन फॉर्म जल्द से जल्द भरें और लास्ट डेट का इंतजार ना करें. अभी सिर्फ आवेदन प्रक्रिया को लेकर ही शैड्यूल जारी हुआ है. एग्जाम की डेट भी निश्चित नहीं हुई है.

आयोग की तरफ से जल्द ही परीक्षा की तिथि के बारे में ऐलान किया जाएगा. कितने आवेदन होते हैं उसके मुताबिक ही परीक्षा केंद्र तय किए जाएंगे जिसके बाद एग्जाम की तारीख निर्धारित की जाएगी.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.