हरियाणा के युवाओं को मिल रहा यूएई में काम करने का मौका, HKRN के जरिए करें आवेदन

चंडीगढ़ | हरियाणा के जो भी युवा विदेश में नौकरी करना चाहते हैं वह हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड (HKRNL) के जरिये आवेदन कर पाएंगे. युवाओं को यूएई (यूनाइटेड अरब अमीरात) में नौकरी करने का मौका मिल रहा है. बता दें कि यूएई में सिविल हेल्पर, राजमिस्त्री, शटरिंग कारपेंटर और स्टील फिक्सर के पदों पर भर्ती की जाएगी.

Job Student School College

400 पदों पर होगी भर्ती

इन युवाओं को इंटरव्यू के जरिए नौकरी मिलेगी. इस नौकरी के लिए 40 साल तक की आयु के लोग आवेदन कर सकते हैं. चारों श्रेणियों के 100- 100 पदों यानी कुल 400 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. सिविल हेल्पर के 100 पदों के लिए 1 साल का कॉन्ट्रैक्ट होगा और 2 वर्ष तक का एक्सपीरियंस होना चाहिए.

इस प्रकार मिलेगा वेतन

नौकरी मिलने के बाद उम्मीदवारों को 31,233 रुपये मासिक वेतन (भारतीय मुद्रा के अनुसार) मिलेगा. राजमिस्त्री पदों के लिए 2 साल का कॉन्ट्रैक्ट होगा और अनुभव कम से कम 1 वर्ष का होना चाहिए. इन पदों पर नियुक्त होने वाले उम्मीदवारों को हर महीने 37,475 रुपये वेतन मिलेगा. शटरिंग कारपेंटर के 100 पदों के लिए 2 वर्ष का कॉन्ट्रैक्ट होगा और 1 वर्ष के कार्य का अनुभव अनिवार्य रहेगा. वहीं, प्रतिमाह 34,556 रुपये वेतन मिलेगा. स्टील फिक्सर के 100 पदों के लिए 2 वर्ष का कार्य अनुभव होना चाहिए.

यह भी पढ़े -  हरियाणा आंगनवाड़ी भर्ती के आवेदन आज से शुरू, महिलाओं के लिए सुनहरा मौका; फटाफट करें अप्लाई

मिलेंगी यह सुविधाएं

2 वर्ष के कॉन्ट्रैक्ट पर रखा जाएगा और प्रति महीने 34,356 रुपये वेतन दिया जाएगा. उम्मीदवारों को कार्यस्थल पर परिवहन, चिकित्सा, निशुल्क आवास, ओवरटाइम भत्ता भी प्रदान किया जाएगा. वेतन के साथ अवकाश, वार्षिक चिकित्सा सुविधा, निशुल्क भोजन या भोजन भत्ते का लाभ भी मिलेगा. युवाओं को साप्ताहिक अवकाश, जीवन बीमा का भी लाभ मिलेगा. जो भी आवेदक चयनित होंगे उन्हें उनके खर्चे पर ही वीजा दिया जाएगा.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.