चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार द्वारा हरियाणा के युवाओं को लगातार विदेश में काम करने का मौका दिया जा रहा है. इसी के चलते हरियाणा के युवा अब यूएई (संयुक्त अरब अमीरात) में भी नौकरी कर सकेंगे. आपको बता दें कि यूएई में ट्रेलर ड्राइवर के 100 पदों के लिए भर्ती होगी. यह भर्ती प्रक्रिया जालंधर स्किल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन पंजाब के जरिये पूरी होगी.
22 अक्टूबर तक करें आवेदन
इच्छुक युवा इन पदों के लिए 22 अक्तूबर तक हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे. ऐसे में जो भी युवा आवेदन करना चाहते हैं वह 22 अक्टूबर तक अपने आवेदन अवश्य भेज दें. अगर भर्ती के लिए जरूरी शर्तों के बारे में बात करें, तो ट्रेलर ड्राइवर पदों के लिए 2 साल का संविदा का समय होगा.
यह रहेंगी जरूरी शर्तें
आवेदक को कम से कम 1 साल का ट्रेलर ड्राइविंग का अनुभव चाहिए. इन पदों के लिए आवेदक का 10वीं पास होना अनिवार्य है. उम्मीदवार को अंग्रेजी की समझ होनी चाहिए व आवेदक की आयु सीमा 24 से 40 वर्ष निर्धारित की गयी है. आवेदक के शरीर पर कोई भी टैटू न हो व हेवी ड्राइविंग लाइसेंस 1 वर्ष पहले बना हो.
इजराइल में भी हो रही भर्ती
नर्सिंग स्टाफ की भी जरूरत पेश की गयी है. हरियाणा कौशल रोजगार निगम के जरिये डिस्ट्रिक लेवल फर्स्ट एड इंस्ट्रक्टर के 48 पदों के लिए कल तक आवेदन का मौका है. इजरायल में होम बेस्ड केयरगिवर के 5000 पदों के लिए 30 नवंबर तक आवेदन किए जा सकते हैं.
