रोहतक | हरियाणा के जो भी युवा भारतीय सेना (Indian Army) में शामिल होना चाहते हैं उनके लिए एक सुनहरा मौका आया है. बता दें कि आने वाले दिसंबर महीने में रोहतक जिले में अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा. जो भी युवा भारतीय सेना में शामिल होना चाहते हैं और देश सेवा करना चाहते हैं वह इस भर्ती में शामिल हो सकते हैं. बता दें कि यह भर्ती रैली 10 से 15 दिसंबर तक आयोजित होगी.
आयोजित होगी रैली
यह रैली राजीव गांधी खेल स्टेडियम रोहतक में आयोजित की जाएगी, जिसमें कई पदों के लिए भर्ती होगी. एक अधिकारी द्वारा जानकारी दी गई कि इस अग्निवीर भर्ती रैली में अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर क्लर्क और स्टोर कीपर तकनीकी, अग्निवीर जनरल ड्यूटी अग्निवीर ट्रेड्समैन 10वीं पास और अग्निवीर ट्रेड्समैन 8वीं पास के पदों पर भर्ती आयोजित की जाएगी.
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
जो भी युवा सामान्य प्रवेश परीक्षा पास कर चुके है और भर्ती रैली के लिए चुने गए है वें सभी उम्मीदवार 14 नवंबर से भर्ती रैली के लिए अपने यूजर नेम और पासवर्ड की सहायता से भारतीय सेना की वेबसाईट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
