हरियाणा में लॉकडाउन रहा कारगर मिली कोरोना से राहत, संक्रमण के मामले लगातार हो रहे कम

चंडीगढ़। आखिरकार हरियाणा में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थोड़ी ढीली पड़ती दिखाई दे रही है चाहे इसका कारण सरकार द्वारा लगाया गया लॉकडाउन हो या लोगों में पैदा हुई जागरूकता. इसका नतीजा कुल मिलाकर अच्छा ही मिला है. अब जाकर कहीं हरियाणा निवासियों ने कुछ राहत की सांस ली है. 20 दिन बाद ऐसा पहली बार हुआ है कि संक्रमण के मामले 11,000 से भी नीचे दर्ज किए गए. सरकार तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा युद्ध स्तर पर जो कार्य किये गए उस से संक्रमण के आंकड़ों में कमी का प्रभाव साफ देखा जा सकता है.

corona photo

आंकड़ों की ही यदि बात करें तो शुक्रवार को 10608 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले. इसके अलावा स्वस्थ होकर घर लौटने वाले मरीजों की संख्या 14577 रही. प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते 7 दिनों के में हरियाणा में 17 जिले ऐसे हैं जहां संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या कम है बल्कि ठीक हो कर घर जाने वाले मरीजों की संख्या अधिक है. इसके साथ ही हरियाणा का रिकवरी रेट बढ़ कर 84.40 फिसद हो गया. हरियाणा में एक्टिव केसों की संख्या घटकर 99007 दर्ज की गई. ऐसा 15 दिन बाद संभव हो पाया है कि हरियाणा में एक्टिव केसों की संख्या एक लाख से कम हुई हो.

शुक्रवार को गई 164 की जान

हरियाणा के 21 जिलों से संक्रमण के जो मामले आए हैं उनमें से 164 मरीजों की मौत हुई. केवल झज्जर जिले से ही सुखद खबर आई जहां पर निकले 24 घंटों में एक भी मौत नहीं हुई.सबसे अधिक रोहतक में 16, गुरुग्राम 15, हिसार-पानीपत-भिवानी में 11-11 मरीजों की मौत हुई. जींद 12, अंबाला 10, करनाल 9, फरीदाबाद-रेवाड़ी 8-8, पंचकूला-पलवल 2-2, कुरक्षेत्र 5, यमुनानगर 9, सिरसा महेंद्रगढ़ 6, फतेहाबाद-नूंह 3-3, कैथल 7, चरखी दादरी 4 और सोनीपत में 6 मरीजों की मौत हुई.प्रदेश में अब तक कोरोना से कुल 6402 की मौत हो चुकी है. साथ ही 48,06,901 को टीका लगाया जा चुका है.अब तक कुल 6402 मरीजों की संक्रमण के चलते मृत्यु हो चुकी है.

वो जिले जहाँ ठीक होने वाले मिले ज़्यादा

जिला नए केस        ठीक हुए
गुरुग्राम 2144 3532
फरीदाबाद 826 1217
सोनीपत 748 995
हिसार 1146 1279
अंबाला 372 404
पंचकूला 418 656
महेंद्रगढ़ 577 790
रोहतक 368 558
भिवानी 462 1323
झज्जर 258 345
फतेहाबाद 334 350
सिरसा 484 714
करनाल 483 626
नूंह 76 89
कुरुक्षेत्र 259 353
कैथल 63 171
चरखी दादरी 59 184

यहां केस अधिक, ठीक कम

जिला नए केस        ठीक हुए
पानीपत 351 189
यमुनानगर 376 345
जींद 411 240
पलवल 217 130
रेवाड़ी 176 87

 

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे! हरियाणा की ताज़ा खबरों के लिए अभी हमारे हरियाणा ताज़ा खबर व्हात्सप्प ग्रुप में जुड़े!