हरियाणवी सिंगर सुमित गोस्वामी के घर पर दिन दहाड़े फायरिंग

सोनीपत l सोनीपत जिले के गांव दातौली के रहने वाले हरियाणवी सिंगर सुमित गोस्वामी के घर के बाहर मंगलवार शाम को  कुछ अज्ञात युवकों ने फायरिंग की . युवकों ने खुद को एक माह पहले सुसाइड कर चुके अमन बिसला का जानकार बताया. फायरिंग करने वाले युवकों की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. सुमित के भाई की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया.

Sumit Goswami Aman Bainsla

बता दे इससे पहले भी उनको व उनके परिवार को जान से मारने की धमकिया मिल चुकी है. उनके भाई ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि मंगलवार शाम उनके घर के बाहर चार कार सवार युवकों ने फायरिंग की. अजीत ने उनकी कार का नंबर नोट कर लिया और शिकायत दर्ज करवा दी.

थोड़े समय पहले ही एक व्यक्ति अमन बिसला ने सुमित व एक लड़की पर आरोप लगाते हुए आत्महत्या कर ली थी. हवाई फायरिंग करने वाले युवकों ने खुद को अमन बिसला का जानकार बताया. जीटी रोड चौकी जीतेन्द्र कुमार ने बताया कि कार के नम्बरो के आधार पर पुलिस ने उनकी पहचान कर ली है. युवक हासी के रहने वाले बताये जा रहे है. जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जायेगा |

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.