फरीदाबाद | जवाहर नवोदय विद्यालयों में कक्षा छठी में एडमिशन प्रक्रिया का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. इसके लिए 13 दिसंबर 2025 को परीक्षा का आयोजन होगा. एडमिशन लेने के इच्छुक स्टूडेंट्स 29 जुलाई तक इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
यह रहेगी पात्रता
फरीदाबाद उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में कक्षा 5वीं में पढ़ने वाले बच्चे जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. जिन बच्चों की जन्मतिथि 1 मई 2014 से लेकर 31 जुलाई 2016 के बीच में हैं, वो बच्चे आवेदन करने के पात्र होंगे. उन्होंने बताया कि 13 दिसंबर को सुबह 11 बजे परीक्षा आयोजित की जाएगी.
वेबसाइट पर करें अपलोड
डीसी ने बताया कि आवेदन के लिए छात्रों को अपने स्कूल के प्रधानाचार्य से पढ़ाई प्रमाणपत्र लेना होगा. जिसे सत्यापित कराकर नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर अपलोड करना होगा. अपने आसपास के सीएससी सेंटर से आप इस ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं.
इन दस्तावेजों की होगी जरूरत
- प्रिंसिपल द्वारा प्रमाणित पढ़ाई प्रमाणपत्र
- छात्र का खुद का फोटो
- छात्र व पैरेंट्स के हस्ताक्षर
- आधार कार्ड की फोटोकॉपी
