हरियाणा में 25 नवंबर को रहेगा सरकारी अवकाश, नोटिफिकेशन जारी; यहाँ पढ़े आदेश

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार द्वारा राजस्थान विधानसभा के आम चुनाव के लिए मतदान दिन यानि 25 नवंबर को राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों, शैक्षिक संस्थानों, बोर्ड- निगमों में कार्यरत उन कर्मचारियों को जो उक्त चुनाव में अपना वोट डालने के लिए राजस्थान में मतदाता के रूप में रजिस्टर्ड है, के लिए सवेतनिक अवकाश/ विशेष आकस्मिक अवकाश (वेतन) की अधिसूचना के माध्यम से घोषणा की गई है.

School Holiday

मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, हरियाणा में स्थित विभिन्न कारखानों, दुकानों और निजी प्रतिष्ठानों के कर्मचारी और राजस्थान राज्य में मतदाता के रूप में पंजीकृत भी सवेतनिक अवकाश के हकदार होंगे.

बता दें कि राजस्थान के विधानसभा चुनाव के लिए 25 नवंबर को वोटिंग होगी. भारतीय जनता पार्टी राजस्थान में सरकार बनाने का दावा कर रही है तो वहीं सीएम अशोक गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी भी सरकार रिपीट करने का दम भर रही है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में PG करने वाले डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, बॉन्ड और ट्रांसफर से मिली राहत
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.