नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सरकार ने अगले साल 2026 में होने वाले नर्सरी एडमिशन के लिए डेटशीट और दिशा निर्देश जारी कर दिए है. दिल्ली के स्कूलों में नर्सरी, केजी और कक्षा 1 में एडमिशन की प्रक्रिया 4 दिसंबर से शुरू होगी और 27 दिसंबर तक चलेगी. वही 23 जनवरी को पहली एडमिशन लिस्ट जारी होगी. जो पैरेंट्स अपने बच्चों का एडमिशन कराना चाहते है, उन्हें एप्लिकेशन फॉर्म जमा करने के लिए स्कूलों में विजिट करना होगा. कई स्कूलों द्वारा ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है.
निर्धारित आयु सीमा
पैरेंट्स से रजिस्ट्रेशन के लिए 25 रुपए ज्यादा फीस नहीं ली जाएगी. पैरेंट्स को एप्लीकेशन फार्म जमा करने से पहले जरूरी दस्तावेज तैयार रख लेने चाहिए. एडमिशन के लिए निर्धारित आयु सीमा निम्नलिखित होगी
- नर्सरी ( बालवाटिका 1/ प्री स्कूल 1 ) – 3 + साल से 4 साल तक
- केजी – 4+ साल से 5 साल तक
- कक्षा 1 – 5+ साल से 6 साल तक
एडमिशन के लिए जरूरी दस्तावेज
ऑनलाइन आवेदन पत्र भरते समय माता- पिता को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनके पास निम्नलिखित दस्तावेज तैयार हो.
- वैध जन्म प्रमाण पत्र
- बच्चे और माता- पिता की पासपोर्ट साइज फोटो
- निवास का प्रमाण व राशन कार्ड
- स्मार्ट कार्ड व बच्चे या उसके माता- पिता का निवास प्रमाण- पत्र
- माता- पिता में से किसी एक का पहचान पत्र
- बिजली बिल, टेलीफोन बिल, पानी बिल या पासपोर्ट
- माता- पिता का आधार कार्ड
अभी 1753 स्कूलों में से 1321 स्कूलों ने एडमिशन क्राइटेरिया की जानकारी शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दी थी. बाकी 435 स्कूलों ने यह काम अभी तक पूरा नहीं किया है, जबकि इसके लिए 28 नवम्बर की तारीख तय थी. शिक्षा निदेशालय ने इन स्कूलों को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि जल्द से कार्य पूरा कर लिया जाएं, नहीं तो दाखिले की प्रक्रिया रोक दी जाएगी.
