फाइनल हुई ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी की डेट, ये खास मेहमान होंगे शामिल

एंटरटेनमेंट डेस्क, Ali Fazal Richa Chadha Marriage Date | सोशल मीडिया पर ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी अक्सर चर्चा में बनी रहती है. काफी लंबे इंतजार के बाद आखिरकार अब यह दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. वहीं दूसरी तरफ ऋचा और अली अपने वर्क कमिटमेंट को लेकर भी काफी बिजी चल रहे हैं. दिल्ली से लेकर मुंबई तक इनकी शादी की धूम देखने को मिलेगी. बता दें कि यह दोनों इसी महीने के आखिरी सप्ताह में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं.

Richa Chadha Ali Fazal

इस दिन होगी ऋचा और अली की शादी

इनकी शादी में फैमिली और कुछ करीबी दोस्त ही मौजूद रहेंगे. इन दोनों की शादी दिल्ली में 25 सितम्बर को होगी. मीडिया में इस प्रकार की खबरें भी चल रही है कि इन दोनों की शादी में संगीत, शादी, रिसेप्शन आदि सभी फंक्शन होगे. यह दोनों अक्टूबर महीने के पहले सप्ताह में मुंबई में रिसेप्शन देंगे. कुल मिलाकर 5 दिनों तक शादी का समारोह चलने वाला है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Richa Chadha (@therichachadha)

बता दें कि यह दोनों काफी पहले ही शादी के बंधन में बंध जाते, इन्होने साल 2020 में शादी की सारी तैयारियां पूरी कर ली थी. फिर कोरोना महामारी की वजह से इन्हें शादी को टालना पड़ा. उसके बाद दोनों को ही वर्क कमिटमेंट की वजह से शादी के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ा. ऋचा चड्ढा ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया था कि इस साल वह शादी कर लेंगी.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.