फरीदाबाद- दिल्ली के बीच आवाजाही के लिए मिलेगा एक और नया रास्ता, अगले साल जून में पूरा होगा काम

फरीदाबाद | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में ट्रैफिक संचालन को सुगम बनाने की दिशा में निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में नेशनल हाईवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने दिल्ली के आश्रम चौक से लेकर बदरपुर बॉर्डर तक सिग्नल फ्री कॉरिडोर प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने का फैसला लिया है. जून 2026 में DND- KMP एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया जाएगा.

Delhi Mumbai

NHAI को सौंपी गई जिम्मेदारी

दिल्ली- आगरा हाइवे के आश्रम चौक से लेकर बदरपुर बॉर्डर तक का एरिया दिल्ली लोक निर्माण विभाग के पास था, लेकिन दिल्ली सरकार के अनुरोध पर हाइवे का यह हिस्सा अब NHAI के अधिकार क्षेत्र में आ गया है. इस हिस्से में लोगों को ट्रैफिक जाम से जूझना पड़ रहा है. इससे छुटकारा दिलाने के उद्देश्य से इस हिस्से को सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की योजना बनाई गई है. हालांकि, इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू होने से पहले NHAI ने आश्रम चौक से लेकर बदरपुर बॉर्डर तक के हिस्से की सड़क की मरम्मत कराने का काम एक निजी एजेंसी को सौंपा है.

मिलेगा एक और नया रास्ता

NHAI के एक अधिकारी ने बताया कि फरीदाबाद से दिल्ली आवाजाही के लिए फिलहाल दिल्ली- आगरा हाइवे ही एकमात्र विकल्प है, लेकिन अब दूसरे विकल्प के रूप में DND- KMP एक्सप्रेसवे तैयार किया जा रहा है. दिल्ली कालिंदी कुंज चौक के पास इस एक्सप्रेसवे के लिए आर्च ब्रिज का निर्माण कार्य होना है और इसे जून 2026 तक पूरा किया जा सकेगा.

यह भी पढ़े -  शाहदरा CBD में जजों के लिए आधुनिक हाउसिंग प्रोजेक्ट, दिल्ली सरकार की बड़ी योजना

उन्होंने बताया कि 59 किलोमीटर लंबे DND- KMP एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य दिल्ली में कालिंदी कुंज से लेकर पलवल के मंडकौला तक लगभग पूरा हो चुका है. मंडकौला में यह एक्सप्रेस-वे दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे और KMP एक्सप्रेसवे से जुड़ जाता है. दिल्ली में इसे महारानी बाग में DND फ्लाईओवर तक बनाया जा रहा है. यहां से फ्लाईओवर के जरिए सराय काले खां का सफर बेहद आसान हो जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.