फरीदाबाद: दिल दहला देने वाला अत्याचार, मां ने मासूम बच्चों को दी दर्दनाक सजा, देखें वीडियो

फरीदाबाद । इस दुनिया में कोई भी प्राणी अगर मां के रोल में हैं तो वह अपनी संतान को हर मुसीबत से बचाती है. मां के रूप में एक ऐसा किरदार होता है तो जो अपने बच्चे को खुश रखने के लिए खुद दुनियाभर की मुसीबतों से लड़ जाती है. लेकिन आज के इस कलयुगी जमाने में मां का किरदार भी कलंकित होने लगा है. दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक मां अपने दो मासूम बच्चों की इतनी क्रुरता से पिटाई कर रही है जिसे देखकर हर किसी का दिल दहल उठेगा कि क्या कोई मां भी ऐसा कर सकतीं हैं. मां की ममता को कलंकित करने वाला यह वीडियो हरियाणा के जिला फरीदाबाद से सामने आया है.

faridabad news 4

बच्चों से बिखरा था दूध

मिली जानकारी अनुसार यह वीडियो फरीदाबाद के सारन इलाके से हैं , जहां बच्चों के हाथ से दूध छिटक कर जमीन पर बिखर गया. इस बात से गुस्साई मां ने बच्चों को बेहद क्रुरता पूर्वक तरीके से पीटा और फिर उनके कपड़े उतार कर घर से बाहर निकाल दिया. इस घटनाक्रम को भी बच्चों की मां ने ही अपने मोबाइल से रिकार्ड किया और फिर खुद की गलती की वजह से ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

चाइल्ड वेलफेयर कमेटी ने लिया मामले पर संज्ञान

जब यह वीडियो चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के पास पहुंचा तो उन्होंने मामले की जांच- पड़ताल की. बच्चों से पूछताछ के बाद घटना की पुष्टि हुई. इसके बाद चाइल्ड वेलफेयर कमेटी ने फरीदाबाद के सारन थाने में मां के खिलाफ जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत केस दर्ज करवा दिया. चाइल्ड वेलफेयर कमेटी से जुड़े सदस्यों ने बताया कि इस मामले पर जैसा भी कोर्ट का फैसला होगा ,उसी मुताबिक बच्चों को कस्टडी दी जाएगी. वहीं सारन थाना पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वह उस जगह पर पहुंचे थे जहां बच्चों के साथ यह घटनाक्रम हुआ था. इस मामले में जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत मां के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.