फरीदाबाद से दिल्ली जाने वालों के लिए बड़ी राहत, आश्रम से बदरपुर बॉर्डर तक बनेगा सिग्नल फ्री कॉरिडोर

फरीदाबाद | हरियाणा के फरीदाबाद जिले के विधायक और प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर आश्रम से बदरपुर बॉर्डर तक सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने का प्रस्ताव रखा. शुक्रवार को दिल्ली स्थित निवास पर हुई इस बैठक में फरीदाबाद समेत प्रदेश की कई सडकों और राजमार्ग से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर चर्चा हुई.

Bridge Over bridge Highway

व्यापारियों को होगा सीधा लाभ

विपुल गोयल ने कहा कि यह कॉरिडोर बनने से दिल्ली- फरीदाबाद के बीच यातायात सुगम होगा, जिससे न सिर्फ आम लोगों और औद्योगिक क्षेत्रों को भी बड़ा फायदा होगा. बैठक में फरीदाबाद सेक्टर 37 बाईपास से कुंडली- मानेसर- पलवल (KMP) एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाली सीधी कनेक्टिविटी पर भी चर्चा हुई. इसके अलावा, मुंबई- वडोदरा एक्सप्रेसवे से जुड़ने वाले नेशनल हाईवे 2 के सौंदर्यीकरण और नवीनीकरण का भी प्रस्ताव रखा गया.

यह भी पढ़े -  Indian Airforce Sweeper Jobs: ऑफलाइन भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, फटाफट करें अप्लाई

जल्द शुरू होंगे विकास कार्य

बैठक के बाद स्थानीय नागरिकों और व्यापारिक समुदाय को उम्मीद है कि इन परियोजनाओं पर जल्द काम शुरू होगा, जिससे शहर की यातायात व्यवस्था और कनेक्टिविटी में सुधार आएगा. नितिन गडकरी ने इन प्रस्तावों पर सकारात्मक रिस्पांस दिया. उन्होंने कहा कि सभी परियोजनाओं की समीक्षा की जाएगी.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts