खुशखबरी: फरीदाबाद के 5 हजार से ज्यादा बच्चों को मिलेगी नए स्कूल भवन की सौगात, आधुनिक सुविधाओं से होगा लैस

फरीदाबाद | औद्योगिक नगरी फरीदाबाद से सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. जिले के विद्यालयों को आधुनिक और सुविधाजनक बनाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है. इसी कड़ी में फरीदाबाद मंडल द्वारा सराय स्थित राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के 5 हजार से अधिक विद्यार्थियों के लिए नई बिल्डिंग का निर्माण की शुरुआत की है. नए भवन से बच्चों को आधुनिक सुविधाएं मिलेगी.

school 3

जल्द शुरू हो निर्माण प्रक्रिया

उपायुक्त विक्रम सिंह ने जिला शिक्षा विभाग और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ बैठक कर जल्द निर्माण कार्य शुरू करने के आदेश दिए है. जल्द- से- जल्द बच्चों को आधुनिक सुविधाएं मिल सके. दो मंजिला भवन में 5 हजार से अधिक पहली से बारहवीं तक के विद्यार्थी पढ़ते है.

जगह की कमी के कारण स्कूल को दो शिफ्टों में लगाया जा रहा है. कमरों की कमी के कारण लैब और लाइब्रेरी में कक्षाएं लगाई जा रही है. लंबे समय से स्कूल में नए भवन की मांग जारी थी. इस स्कूल के भवन का निर्माण कार्य सीएम अनाउंसमेंट के अनुसार होता था, लेकिन जमीन न मिलने के कारण निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सकेगा. अधिकारियों के अनुसार, अब HSVP की जमीन खरीदकर स्कूल के नए भवन का निर्माण कराया जाएगा.

नए भवन में मिलेगी यह सुविधाएं

शिक्षा और प्रशिक्षण की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए लाइब्रेरी, कंप्यूटर लैब, केमिस्ट्री और बायोलॉजी लैब सहित सभी आवश्यक सुविधाएं नए भवन में दी जाएगी. विद्यार्थियों के खेलने के लिए खेल का मैदान भी बनाया जाएगा. स्कूल की सुरक्षा, स्वच्छता और संपूर्ण शिक्षण वातावरण को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. नए भवन के नवीनीकरण से बच्चों को बहुत बड़ी राहत मिलेगी.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.