शर्मनाक:अस्पताल में पिता का इलाज कराने आई नाबालिग छात्रा के साथ रेप, आरोपी कर्मचारी गिरफ्तार

फरीदाबाद । महिला सुरक्षा के लाख दावे करनी वाली प्रदेश की मनोहर सरकार की जमीनी हकीकत इसके बिलकुल विपरीत है. ताज़ा मामला हरियाणा के फरीदाबाद जिले से सामने आया है जहां अस्पताल के ही एक कर्मचारी द्वारा सातवीं कक्षा की नाबालिग छात्रा से रेप जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया है. पीड़ित छात्रा अस्पताल में अपने पिता का डायलिसिस कराने साथ आई थी. इस पूरे मामले में चौंकाने वाली बात यह है कि हस्पताल में सीसीटीवी कैमरे होने के बावजूद भी क्यूं किसी की नजरें इस घटनाक्रम को नहीं देख सकी. क्यों हस्पताल का कोई अधिकारी या कर्मचारी इस घिनौनी करतूत से नाबालिग को बचा नहीं पाया. आरोपी कर्मचारी अस्पताल में हाउसकीपिंग सुपरवाइजर की पोस्ट पर कार्यरत हैं और उसकी पहचान राजकिशोर निवासी हनुमान नगर भारत कालोनी के रूप में हुई है.

rape

मिली जानकारी अनुसार पीड़ित छात्रा शनिवार सुबह करीब 11 बजे अपने पापा का डायलिसिस कराने सेक्टर-16 स्थित एक निजी अस्पताल गई थी. डायलिसिस शुरू होने के करीब दो घंटे पश्चात नाबालिग तीसरी मंजिल पर बने वाशरूम में गई थी. लड़की जब वाशरूम से बाहर निकली तो वहां खड़ा हाउसकीपिंग सुपरवाइजर राजकिशोर किसी काम के बहाने से लड़की को अपने साथ चलने के लिए कहता है.

जान से मारने की धमकी दी

नाबालिग लड़की का हाथ पकड़कर आरोपी प्रतीक्षा कक्ष के साथ लगती सीढ़ियों से होते हुए अस्पताल के बेसमेंट में लें गया. वहीं सीढ़ियों के नीचे लें जाकर नाबालिग के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया. करीब आधे घंटे तक आरोपी मासूम लड़की की इज्जत से खिलवाड़ करता रहा और फिर जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गया. पीड़ित लड़की किसी तरह खुद को संभालते हुए उपरी मंजिल पर पहुंची और एक महिला कर्मचारी को सारी आपबीती सुनाई. उक्त महिला कर्मचारी ने डायलिसिस स्टाफ को पूरी घटना से अवगत कराया.

भाभी को बताई आपबीती

पिता का डायलिसिस करवाने के बाद सहमी लड़की घर पहुंची तो उसकी भाभी ने घबराहट की वजह जाननी चाही तो लड़की ने सारी आपबीती सुनाई. भाभी ने इसके बाद परिजनों को पूरे घटनाक्रम के बारे में बताया. परिजन लड़की को लेकर सेक्टर-16 महिला थाना पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने छात्रा का मेडिकल करवाया और आरोपी राजकिशोर के खिलाफ केस दर्ज किया. पुलिस ने देर रात हॉस्पिटल स्टाफ से पुछताछ और सीसीटीवी फुटेज की जांच पड़ताल कर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.