फरीदाबादः कमरे में मिले युवक-युवती के शव, एक के सिर के उड़ गए थे चीथड़े, दूसरे के आर-पार हुई गोली

फरीदाबाद । मंगलवार को दिन के समय फरीदाबाद से ऐसी सनसनीखेज खबर सामने आई जिसे सुनकर पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई. खबर मिली कि एनआईटी 2 के खोखा कॉलोनी में स्थित एक कमरे में युवक-युवती के मृत शरीर बरामद हुए हैं. दोनों के सिर में गोली लगी हुई है. शुरुआती जांच में पुलिस इसे आत्महत्या करार दे रही है.

faridabad

सगाई करके रह रहे थे युवक-युवती

आपको बता दें कि दोनों मृतकों की पहचान हो गई है. शव राहुल और पूजा के बताए जा रहे हैं. यह दोनों खोखा कॉलोनी में इसी कमरे को किराए पर लेकर रह रहे थे. दोनों ने कमरे के मालिक के साथ हुए रेंट एग्रीमेंट में यह बात स्पष्ट की थी कि उनकी सगाई हो चुकी है और कुछ समय बाद शादी होनी है. लड़की पूजा पास की ही एक कॉलोनी की निवासी है और वह प्रतिदिन सुबह लगभग 8:30 बजे आ जाती थी. फिर शाम को अपने घर लौट जाती थी.

घर ना आने पर परिवार वालों ने दर्ज की लापता होने की शिकायत

मृतक राहुल दूध बेचने का कार्य करता था. वह सुबह 3:30 बजे दूध सप्लाई करने के लिए अपनी बाइक लेकर जाता था. पूजा हर रोज 7:30 से 8:00 के बीच अपने घर आ जाती थी परंतु जब 15 फरवरी की रात को पूजा अपने घर नहीं आई तो परिवार वालों ने सारन थाने में पूजा के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई.

यह भी पढ़े -  फरीदाबाद में बारिश से निपटने का प्लान, हर जोन में 24x7 इमरजेंसी टीम तैनात

मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर मौके पर पहुंची पुलिस

पुलिस वालों ने जांच आरंभ कर दी और पूजा के मोबाइल नंबर की लोकेशन को ट्रेस किया. लोकेशन को ट्रेस कर पुलिस खोखा कॉलोनी तक पहुंच गई. फिर सुबह कॉलोनी के घर-घर में पुलिस ने पूछताछ की तो मकान मालिक ने जानकारी दी कि यह लड़की हमारे मकान में ही ऊपर रहती है किराए पर. जब पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और कमरे की अंदर गई तो दोनों राहुल और पूजा के शव जमीन पर पड़े हुए थे.

पुलिस के अनुसार आत्महत्या का मामला

राहुल के सिर से गोली आर-पार हो गई थी और गोली लगने से पूजा के सिर के चिथड़े उड़ गए थे. पुलिस के अनुसार पहली दृष्टि में यह आत्महत्या का केस लगता है और ऐसा लगता है कि दोनों ने एक दूसरे के सामने खड़े होकर एक दूसरे को गोली मारी है. इस कमरे में पुलिस को 2 देशी कट्टे भी बरामद हो गए हैं. अब पुलिस ने राहुल और पूजा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. दोनों की ही उम्र 24-25 साल के आसपास बताई जा रही है.

Avatar of Sahil Maurya
Sahil Maurya
View all posts