फरीदाबाद- ग्रेटर नोएडा के बीच आवाजाही करने वालों के लिए खुशखबरी, नई सड़क से मात्र 20 मिनट में पूरा होगा सफर

फरीदाबाद | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे फरीदाबाद शहर के लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. यहां ग्रेटर नोएडा को फरीदाबाद के मंझावली पुल से जोड़ने वाली सड़क का निर्माण कार्य बहुत जल्द शुरू होने जा रहा है. इसके लिए कंपनी का चयन किया जा चुका है.

Smart Sadak Road

बजट राशि को मंजूरी

लोक निर्माण विभाग (PWD) के एक अधिकारी ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर की सीमा में मंझावली पुल तक 1.7 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जाना है. पहले से बनी 3.29 किलोमीटर लंबी सड़क की चौड़ाई बढ़ाने का काम किया जाएगा. UP सरकार ने इस योजना के लिए साढ़े 65 करोड़ रुपए की बजट राशि को मंजूरी प्रदान कर दी है.

उन्होंने बताया कि हरियाणा की सीमा में मंझावली गांव के सामने यमुना नदी पर ग्रेटर नोएडा जाने के लिए पुल तैयार हो चुका है लेकिन ग्रेटर नोएडा के अट्टा गुजरान गांव से सड़क निर्माण कार्य पूरा नहीं होने के चलते यहां सुगम तरीके से ट्रैफिक का संचालन नहीं हो पा रहा था. यहां कुल 5 किलोमीटर लंबी सड़क बननी है और इसमें से 1.7 किलोमीटर लंबी नई सड़क बनेगी जबकि पहले से बनी सड़क को फोरलेन बनाया जाएगा. अब बनने वाली नई सड़क को भी फोरलेन ही तैयार किया जाएगा.

दिल्ली का चक्कर लगाने से मिलेगा छुटकारा

अभी फरीदाबाद के लोगों के पास ग्रेटर नोएडा जाने के लिए सीधे रास्ते का विकल्प नहीं है. उन्हें दिल्ली और नोएडा होकर इस सफर को पूरा करते हैं. इस दौरान उन्हें दिल्ली के भीषण ट्रैफिक जाम से भी जूझना पड़ता है. अब मंझावली पुल तक सड़क निर्माण के बाद लोग मात्र 20 मिनट में ही ग्रेटर नोएडा से सीधे फरीदाबाद पहुंच सकेंगे. इस सड़क मार्ग के निर्माण का सबसे ज्यादा फायदा फरीदाबाद और ग्रेटर नोएडा में नौकरी के लिए आवाजाही करने वालों को मिलेगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.