ICICI बैंक ने दिया ग्राहकों को बड़ा तोहफा, यहाँ देखे FD पर बढ़ी हुई ब्याज दरें

नई दिल्ली | देश के दूसरे सबसे बड़े प्राइवेट बैंक ICICI Bank ने अपने ग्राहकों को एक बड़ा तोहफा दिया है. ICICI बैंक की तरफ से एफडी पर ब्याज दरों में वृद्धि की गई है. बैंक की तरफ से 2 करोड रुपए से लेकर 5 करोड़ रूपये तक की एफडी की ब्याज दरों में बदलाव किया गया है. यदि आप भी आईसीआईसीआई बैंक के ग्राहक है तो आज की यह खबर सुनकर आप खुशी से झूम उठेंगे. बैंक की तरफ से बढ़ी हुई ब्याज दरें 20 अप्रैल 2023 से लागू की जा चुकी है.

icici

बैंक की तरफ से 7 दिन से लेकर 10 साल तक की बल्क एफडी पर शानदार ब्याज ऑफर किया जा रहा है. बैंक अपने ग्राहकों को एफडी पर 4.75% से लेकर 6.75% तक का ब्याज ऑफर कर रहा है. बैंक की तरफ से अधिकतम 7.25% की दर से ब्याज ऑफर किया जा रहा है. यह ब्याज 1 साल से 15 महीने की FD पर मिल रहा है.

ICICI बैंक की बढ़ी हुई ब्याज दरें

  • 7 दिन से 14 दिन – 4.75%
  • 15 दिन से 29 दिन – 4.75%
  • 30 दिन से 45 दिन – 5.5%
  • 46 दिन से 60 दिन – 5.75%
  • 61 दिन से 90 दिन – 6%
  • 91 दिन से 120 दिन – 6.5%
  • 121 दिन से 150 दिन – 6.5%
  • 151 दिन से 184 दिन – 6.5%
  • 185 दिन से 210 दिन – 6.65%
  • 211 दिन से 270 दिन – 6.65%
  • 271 दिन से 289 दिन – 6.75%
  • 290 दिन से 1 साल – 6.75%
  • 1 साल से 389 दिन – 7.25%
  • 390 दिन से 15 महीने कम – 7.25%
  • 15 महीने से ज्यादा 18 महीने से कम – 7.15%
  • 2 साल 1 दिन से 3 साल – 7%
  • 3 साल 1 दिन से 5 साल – 6.75%
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.