PNB ने दिया ग्राहकों को बड़ा तोहफा, महीने में दूसरी बार किया ब्याज दरों में इजाफा

फाइनेंस डेस्क | यदि आप भी पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के ग्राहक है, तो आज की यह खबर सुनकर आप काफी खुश होने वाले हैं. PNB की तरफ से एक बार फिर से अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा देते हुए FD की ब्याज दरों में वृद्धि करने का फैसला लिया गया है. बैंक की तरफ से बढी हुई ब्याज दरें 8 जनवरी 2024 से लागू कर दी गई है. पीएनबी की तरफ से इस महीने में दूसरी बार ब्याज दरों में वृद्धि की गई है, इससे पहले भी नए साल के मौके पर बैंक ने ग्राहकों को बड़ा तोहफा देते हुए ब्याज दरों में इजाफा किया था.

Punjab National Bank PNB Bank

महीने में दूसरी बार किया ब्याज दरों मे इजाफा

अबकी बार बैंक की तरफ से सिंगल टेन्योर पर दरों में 80 बेसिक प्वाइंट की वृद्धि की गई है. वहीं, 1 जनवरी 2024 को भी बैंक की तरफ से कुछ टेन्योर पर 45 बेसिक पॉइंट्स की वृद्धि की गई थी. 300 दिनों में मैच्योर होने वाली FD पर अब बैंक की तरफ से ग्राहकों को 6.25% से लेकर 7.05% तक ब्याज मिलने वाला है. सामान्य नागरिकों को पंजाब नेशनल बैंक 7 दिनों से लेकर 10 सालों में मैच्योर होने वाली जमा पर 3.5% से लेकर 7.25% तक ब्याज ऑफर करता है. आज की इस खबर में हम आपके बैंक की तरफ से बढी हुई ब्याज दरों के बारे में जानकारी देंगे.

पंजाब नेशनल बैंक की बढ़ी हुई ब्याज दरें

  • 7 से 14 दिन – 3.50%
  • 15 से 29 दिन – 3.50%
  • 30 से 45 दिन – 3.50%
  • 46 से 60 दिन – 4.50%
  • 61 से 90 दिन – 4.50%
  • 91 से 179 दिन – 4.50%
  • 180 से 270 दिन – 6.00%
  • 271 दिन से 299 दिन – 6.25%
  • 300 दिन – 7.05%
  • 301 दिन से 1 साल की कम अवधि पर – 6.25%
  • 1 साल – 6.75%
  • 400 दिन -7.25%
  • 401 दिन से 2 वर्ष – 6.80%
  • 2 वर्ष से अधिक और 3 वर्ष तक – 7.00%
  • 3 वर्ष से अधिक और 5 वर्ष तक – 6.50%
  • 5 वर्ष से अधिक और 10 वर्ष तक – 6.50%
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.