Airtel का धमाकेदार रिचार्ज प्लान, 150 रूपये के मंथली खर्च में साल भर एक्टिव रख पाएंगे सिम

गैजेट डेस्क | Airtel की तरफ से अपने ग्राहकों की जरूरत के हिसाब से समय- समय पर कई रिचार्ज प्लान लॉन्च किए जाते हैं. यदि आप भी ऐसे रिचार्ज प्लान की तलाश कर रहे है जिससे आपकी सिम एक्टिव रह सके तो आज की यह खबर आपके लिए हैं. आज हम आपको 150 रूपये मंथली खर्च वाले प्लान के बारे में जानकारी देंगे, जिसमें आप पूरे साल अपनी सिम एक्टिव रख पाएंगे. इसके अलावा, आपको फ्री इंटरनेट डाटा और SMS के बेनिफिट भी मिलेंगे.

AIRTEL

एयरटेल का यह सालाना प्लान आपकी जेब को भी फायदा पहुंचाएगा. इसके लिए आपको 1,799 रुपए का खर्च करना होगा, वहीं यदि हर महीने के हिसाब से देखा जाए तो महज 150 रूपये ही खर्च करने होंगे.

लॉन्ग टर्म वैलिडिटी वाला शानदार रिचार्ज प्लान

एयरटेल के 1,799 रुपए वाले सालाना रिचार्ज प्लान में ग्राहकों को 365 दिन की वैलिडिटी मिलती है. इसके साथ ही, इस प्लान में आपको हर महीने 2GB डाटा भी मिलेगा यानी कि इस पूरे प्लान में कुल मिलाकर आपको 24 जीबी डाटा मिलेगा. हाई स्पीड डाटा खत्म होने के बाद डाटा लिमिट घटकर 64 Kbps की स्पीड पर आ जाएगी.

साथ ही, पूरे साल 3,600 SMS भी फ्री मिलेंगे. इस प्लान में एक्सट्रीम ऐप प्रीमियम, फ्री हेलो ट्यून, अनलिमिटेड डाउनलोड के साथ विंक म्यूजिक ऐप का सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है.

मिलेंगे ये सब बेनिफिट्स

एयरटेल के इस प्लान की कीमत 1,799 रुपए है. मंथली हिसाब से देखा जाए तो इसके लिए आपको महज 150 रूपये का खर्च आएगा. इसमें ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस कॉल, फ्री SMS की सुविधा मिलती है. ग्राहक पूरे साल अपने परिवार और दोस्तों के साथ फ्री में बातें कर पाएंगे. यह प्लान एक बार रिचार्ज करवाने पर आपको महंगा लग सकता है परंतु इसकी मंथली कॉस्ट 150 रुपए है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.