हर महीने रिचार्ज की टेंशन खत्म, करवाएं Airtel 265 प्रीपेड प्लान, जानें बेनिफिट्स

टेक डेस्क | देश की दिग्गज टेलिकॉम कंपनी भारती एयरटेल (Airtel) ने 265 Prepaid Plan को रिवाइज किया है. यूजर्स को अब ये प्लान ज्यादा वैलिडिटी और अधिक बेनिफिट्स के साथ मिलने वाला हैं और खास बात यह है कि इसकी कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है. बता दें कि 200 रुपए की कीमत में एयरटेल कंपनी और भी बहुत से प्लान लांच कर चुकी हैं जिनमें यूजर्स को कम पैसों में ज्यादा बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं.

AIRTEL

Airtel 265 Prepaid Plan

पहले यह प्लान 28 दिनों की वैलेडिटी के साथ मिलता था लेकिन अब वैलिडिटी बढ़ाकर 30 दिन कर दी गई है. पहले ये प्लान 1 जीबी डेटा ऑफर कर रहा था लेकिन अब इसे बढ़ाकर हर रोज 1.5 जीबी कर दिया गया है. यकीन मानिए 300 रुपए से कम कीमत में इतने बेनिफिट्स के साथ 265 Prepaid Plan बेस्ट साबित होने वाला है.

अगर आप रिचार्ज की टेंशन खत्म करना चाहते है और हर 28 दिन बाद रिचार्ज नहीं करना चाहते तो ये प्लान आपको पूरे 30 दिन की वैलिडिटी देता है. खास बात यह है कि एयरटेल के बहुत कम प्लान 30 दिन की वैलिडिटी के साथ आते हैं. यानि एक बार रिचार्ज करने पर आप 30 दिनों तक इस प्लान के बेनिफिट्स का मजा उठा सकते हैं.

देश की सभी टेलिकॉम कंपनियां ज्यादातर प्लान 28 दिनों की वैलेडिटी के साथ लांच करती है लेकिन TRAI के आदेश के बाद अब ऐसा नहीं हो रहा है. अब सभी टेलिकॉम कंपनियों को कम से कम एक प्लान 30 दिनों की वैलेडिटी के साथ मार्केट में लांच करना अनिवार्य किया गया है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.