Airtel ने पेश किए कुछ नए धांसू रिचार्ज प्लान, अब मिलेंगी Jio को कड़ी टक़्कर

गैजेट डेस्क, Airtel New Recharge Plan List | अगर आप भी एयरटेल के ग्राहक है, तो आज की यह खबर आपके लिए काफी खास होने वाली है. आज हम आपको कंपनी की तरफ से पेश किए गए कुछ शानदार रिचार्ज प्लान के बारे में जानकारी देने वाले हैं. हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि एयरटेल और रिलायंस जियो में जबरदस्त टक्कर देखने को मिलती है. दोनों ही कंपनियों के पास एक मजबूत यूजर बेस है. अगर आप भी किफायती दाम में तगड़े बेनिफिट वाले कुछ प्रीपेड प्लान की तलाश में है, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं.

AIRTEL

आज हम आपको कुछ ऐसे ही रिचार्ज प्लान के बारे में डिटेल जानकारी देने वाले हैं. कंपनी की तरफ से इन प्लान के जरिए करोड़ों यूजर्स को 4 हजार रुपये तक के प्राइस वाले Adobe एक्सप्रेस प्रीमियम का फ्री में सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है जो इन रिचार्ज प्लान को और भी खास बना रहा है.

Airtel का शानदार रिचार्ज प्लान

इस लिस्ट में पहला नंबर एयरटेल के 349 रुपये वाले प्लान का आता है, यह प्लान पूरे 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. इस प्लान में कंपनी की तरफ से यूजर्स को हर दिन 1.5 जीबी डाटा ऑफर किया जाता है. कंपनी के 5G नेटवर्क में रहने वाले यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डाटा का भी इस प्लान में बेनिफिट मिलता है.

यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉल के अलावा हर दिन 100 फ्री SMS का भी लाभ मिलता है. इस प्लान की खास बात यह है कि इसमें यूजर्स को 20 से ज्यादा OTT ऐप का एक्सेस भी एकदम फ्री मिलता है. कंपनी की तरफ से 4000 की कीमत वाले Adobe एक्सप्रेस का प्रीमियम का भी फ्री में एक्सेस दिया जा रहा है जो पूरे 12 महीने की वैलिडिटी के साथ मिलता है.

ज्यादा डाटा वाला नया रिचार्ज प्लान

इसी प्रकार एयरटेल की तरफ से 838 रुपये में भी एक रिचार्ज प्लान ऑफर किया जाता है. इस प्लान की वैलिडिटी पूरे 56 दिनों की है, अगर आप ज्यादा डाटा यूजर्स है तो यह प्लान आपके लिए काफी खास रहेगा. इसमें यूजर्स को हर दिन 3GB डाटा प्रोवाइड किया जाता है. इस प्लान में कंपनी अनलिमिटेड 5G डाटा ऑफर कर रही है, यह प्लान हर दिन 100SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग बेनिफिट के साथ मिलता है.

इस प्लान में अमेजॉन प्राइम लाइट और सोनी लिव के साथ 20 से ज्यादा ओटीपी प्लेटफार्म का एक्सेस भी आपको फ्री में मिलता है. इस प्लान के जरिए करोड़ों यूजर्स को 4 हजार रुपये तक के प्राइस वाले Adobe एक्सप्रेस प्रीमियम का फ्री में सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है,

हर दिन मिलेगा 2GB डाटा

इसी प्रकार एयरटेल की तरफ से 979 रुपये की कीमत में भी एक शानदार प्लान उपलब्ध करवाया जाता है. यह प्लान पूरे 84 दिनों के वैलिडिटी के साथ आता है, इसमें इंटरनेट यूजर्स को हर दिन 2GB डाटा प्रोवाइड कर दिया जाता है. इस प्लान में यूजर्स को लंबी वैलिडिटी ऑफर की जाती है.

अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ आपको इस प्लान में भी अन्य 2 रिचार्ज प्लान के साथ जो अन्य OTT बेनिफिट्स मिल रही है वह भी मिलने वाले हैं, जो इसे और भी खास बना रहा है. वैसे तो एयरटेल की तरफ से उपलब्ध करवाए जा रहे तीनों रिचार्ज प्लान ही एकदम बढ़िया है, परंतु आप अपने यूज के हिसाब से आप किसी भी रिचार्ज प्लान से रिचार्ज करवा सकते हैं इसमें मिलने वाले एक्स्ट्रा बेनिफिट लगभग समान ही है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.