Airtel, Jio और VI ने लॉन्च किए धमाकेदार रिचार्ज प्लान, मिल रहे अनेकों बेनिफिटस

गैजेट डेस्क | सभी टेलीकॉम कंपनियों की तरफ से अपने यूजर्स के लिए समय- समय में पर सस्ते और किफायती रिचार्ज प्लान लॉन्च किए जाते हैं. आज की इस खबर में हम आपको Jio, Airtel और VI के शानदार रिचार्ज प्लान के बारे में जानकारी देने वाले हैं. इन रिचार्ज प्लान में आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ अन्य कई बेनिफिट भी मिलने वाले हैं. तीनों ही कंपनियों के रिचार्ज प्लांस में आपको थोड़ा डिफरेंस देखने को मिल जाएगा.

jio airtel vi

Jio का 328 रूपये वाला रिचार्ज प्लान

रिलायंस Jio के 328 रुपये वाले प्लान की बात की जाए, तो आपको इस प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. इस प्लान में ग्राहकों को हर दिन 1.5 जीबी डाटा ऑफर किया जाता है. इस प्रकार आपको इस प्लान में कुल 42 जीबी डाटा मिलता है. इसके अलावा, कंपनी की तरफ से सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉल और डेली 100 SMS का भी लाभ मिलता है. इस प्लान में मिलने वाले एडिशनल बेनिफिट की बात की जाए, तो आपको 3 महीने के लिए डिजनी प्लस हॉटस्टार मोबाइल सब्सक्रिप्शन के साथ Jio टीवी/ जियो सिनेमा और जियो क्लाउड का फ्री एक्सेस भी मिलता है.

VI का 399 रूपये वाला रिचार्ज प्लान

VI की तरफ से भी अपने ग्राहकों के लिए 399 रुपये का प्लान उपलब्ध करवाया जाता है. इस प्लान में आपको कुल 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है, इस प्लान की खास बात इसमें मिलने वाला हर दिन 2.5 GB डाटा है. इस प्रकार आपको इस प्लान में कुल 70 जीबी डाटा मिलता है. इसके अलावा, सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉल और रोजाना 100 फ्री SMS का लाभ भी मिलता है. एक्स्ट्रा बेनिफिट की बात की जाए, तो आपको बिंज नाइट/ वीकेंड डाटा रोलओवर और डाटा डिलाइट्स जैसी चीज भी मिलती है.

Airtel का 499 रूपये वाला रिचार्ज प्लान

एयरटेल के 499 रुपये वाले प्लान की बात की जाए, तो आपको इस प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. इस प्लान में आपको रोजाना 3GB डाटा ऑफर किया जाता है, इस प्रकार आपको इस प्लान में कुल 84 GB डाटा मिलता है. इसके अलावा, सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 100 SMS का लाभ भी शामिल है. साथ ही 3 महीने के लिए आपको Disney + Hotstar का मोबाइल सब्सक्रिप्शन, अनलिमिटेड 5G डाटा और एयरटेल एक्सट्रीम प्ले, अपोलो 24/7 सर्किल, फ्री हेलो ट्यून फॉर फ्री विंक म्यूजिक शामिल है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.