Airtel ने अपने ग्राहकों के लिए लांच किए तगड़े रिचार्ज प्लान; रोजाना मिलेगा 3GB डाटा, कीमत 1000 रूपये से भी कम

टेक डेस्क | भारती Airtel देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है. कंपनी की तरफ से समय-समय पर अपने यूजर्स के लिए कई तरह के प्रीपेड प्लान लॉन्च किए जाते हैं. इन प्लान्स में यूजर को बहुत सारा डाटा दिया जाता है. यदि आप भी इन दिनों कम कीमत में 3GB डाटा वाले प्रीपेड प्लान की तलाश कर रहे हैं तो आज की यह खबर आपके लिए है. आज की इस खबर में हम आपको उन्हीं रिचार्ज प्लान के बारे में जानकारी देंगे, जिसमें रोजाना 3GB डाटा मिलेगा. इन प्लान्स की कीमत हजार रुपए से भी कम है.

AIRTEL

एयरटेल का 499 रूपये वाला प्रीपेड प्लान

एयरटेल के इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है. इस प्लान में यूजर्स को रोजाना 3 जीबी डाटा मिलता है. इसके अलावा, अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 एसएमएस की सुविधा दी जाती है. इस प्लान की कीमत 449 रूपये है. 3GB डाटा खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड घटकर 64kbps हो जाती है.

लिमिट खत्म होने के बाद लोकल SMS के लिए 1 रूपये चार्ज किया जाता है जबकि STD SMS के लिए आपको 1.5 रूपये खर्च करने होंगे. इस प्लान में यूजर्स को कुल मिलाकर 84 जीबी डाटा दिया जाता है. 3 महीने के लिए डिजनी प्लस हॉटस्टार का मोबाइल सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है.

एयरटेल का 699 रूपये वाला प्रीपेड प्लान

कंपनी के इस प्लान की वैलिडिटी 56 दिनों की है. इस प्लान में आपको रोजाना 3GB डाटा ऑफर किया जाता है. इस प्लान में भी आपको 499 रूपये वाले प्लान के सभी बेनिफिट मिलते हैं. इस प्लान में आपको अनलिमिटेड वॉइस कॉल और फ्री SMS की सुविधा भी दी जा रही है. जैसे ही आपका डेली का 3GB डाटा खत्म हो जाएगा तो इंटरनेट स्पीड घटकर 64 Kbps हो जाएगी. Fastag पर 100 रूपये का कैशबैक भी दिया जा रहा है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.