कब से शुरू हो रही है Amazon Great Indian Festival सेल, इन प्रोडक्ट पर मिलेगा शानदार डिस्काउंट

नई दिल्ली, Amazon Great Indian Festival Sale | यदि आप भी Amazon Great Indian Festival Sale 2023 का इंतजार कर रहे थे, तो अब आपके लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. जैसा कि आपको पता है कि त्यौहारी सीजन की शुरुआत हो चुकी है. इस दौरान ई- कॉमर्स कंपनियों की तरफ से कई बेहतरीन सेल चलाई जाती है. इन्हीं में से एक अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल भी है.

Amazon Sale

इस सेल के दौरान यदि आप कोई सामान परचेज करते हैं, तो आपको बंपर डिस्काउंट मिलता है. साथ ही, Amazon एक भरोसेमंद प्लेटफार्म भी बन चुका है. अब आपको इस सेल के लिए ज्यादा इंतजार करने की आवश्यकता नहीं है.

कब शुरू हो रही Amazon Great Indian Festival Sale

अमेजन की तरफ से ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल 2023 की घोषणा कर दी गई है. यह सेल 10 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है. इस सेल के दौरान आपको कई सारे प्रोडक्ट पर शानदार डिस्काउंट ऑफर देखने को मिलने वाले हैं. सेल के दौरान आपको रोज इस्तेमाल होने वाली चीजों से लेकर बड़े- बड़े इलेक्ट्रॉनिक अप्लायंस, फैशन, होम डेकोर और स्मार्टफोन पर भी बंपर डिस्काउंट का लाभ मिलेगा. यदि आप भी शॉपिंग करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो अब आप अपनी लिस्ट तैयार कर लीजिए. जल्द ही आपका यह इंतजार खत्म होने वाला है.

प्राइम मेंबर्स को मिलेगा विशेष लाभ

यह सेल लगभग 24 घंटे पहले ही प्राइम मेंबर्स के लिए लाइव कर दी जाएगी. यदि आपके पास अभी तक भी प्राइम मेंबरशिप नहीं है, तो आप अभी ले सकते हैं. प्राइम मेंबरशिप लेने वाले कस्टमर को अमेज़न सेल 2023 के दौरान अर्ली एक्सेस का लाभ मिलने वाला है और वन डे डिलीवरी का विकल्प भी केवल प्राइम मेंबर्स को फ्री में मिलता है.

दूसरी तरफ यदि हम शॉपिंग कैटेगरी के बारे में बातचीत करें, तो इस बारे में विस्तार से बता पाना थोड़ा मुश्किल है क्योंकि अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान आपको लाखों प्रोडक्ट पर शानदार ऑफर देखने को मिलेंगे. सेल के दौरान आपको मोबाइल,एक्सेसरीज, जूते, वाटर हीटर, रूम हीटर टैबलेट, लैपटॉप, ब्लूटूथ, स्पीकर, हेडफोन, आईफोन, हेल्थ फिटनेस से जुड़े प्रोडक्ट आदि ढेर सारे प्रोडक्ट पर बंपर डिस्काउंट मिलने वाले हैं.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.