Flipkart पर शुरू हुई धमाकेदार सेल, iPhone 13 पर मिल रहा है 34 हजार रूपये का बम्पर डिस्काउंट

टेक डेस्क, iPhone 13 Discount | फ्लिपकार्ट पर आज से बिग बचत धमाल सेल शुरू हो गई है. यह सेल 28 अगस्त तक चलने वाली है. फ्लिपकार्ट की सेल में ग्राहकों को स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी और इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट पर धमाकेदार डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है. यदि आप iphone के फैन है और आईफोन -13 खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं,तो यह सेल आपके लिए बेहतरीन विकल्प है. बहुत ही कम बजट में आप इस सेल में आईफोन 13 को अपने घर ला सकते हैं.

Mobile Phone 1

फ्लिपकार्ट सेल में आईफोन-13 पर मिल रही है बंपर छूट 

आईफोन -13 पर 34000 रूपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है. iphone -13 को 79,900 रूपये की कीमत के साथ लांच किया गया था. फ्लिपकार्ट पर यह फोन 65,999 रूपये में उपलब्ध है. फ्लिपकार्ट से इस फोन को आर्डर करने पर 13,901 रूपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है. इसके अलावा इस पर कई बैंक और एक्सचेंज ऑफर भी दिए जा रहे हैं. जिससे इस फोन की कीमत और भी कम होने वाली है.

कमाल का मिल रहा है एक्सचेंज ऑफर

HDFC क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके आप इस फोन पर हजार रुपए की इंस्टेंट डिस्काउंट ले सकते हैं, जिसके बाद इस फोन की कीमत 64,999 रूपये हो जाएगी. इस iphone पर 19000 रूपये का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है. यदि आप अपने पुराने फोन को चेंज करके इस फोन को मंगाते हैं, तो इसकी कीमत और भी कम हो जाएगी.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.