BSNL का ऐलान, 797 रूपये में मिलेगी 300 दिनों की वैलिडिटी; पढ़े प्लान की खास बाते

गैजेट डेस्क | BSNL अपने ग्राहकों के बीच सस्ते रिचार्ज प्लान के लिए जानी जाती है. यदि आप भी बीएसएनएल के ग्राहक है तो आज की यह खबर आपके लिए काफी खास होने वाली है. आज हम आपको कंपनी के एक शानदार रिचार्ज प्लान के बारे में जानकारी देंगे, जिसमें आपको 300 दिनों की वैलिडिटी मिलने वाली है. यदि आप भी महंगे रिचार्ज से परेशान हो चुके हैं, तो अब आपकी यह परेशानी दूर होने वाली है. BSNL का यह रिचार्ज प्लान आपके लिए काफी शानदार साबित हो सकता है.

BSNL

BSNL का धमाकेदार रिचार्ज प्लान

बीएसएनएल की तरफ से इस रिचार्ज प्लान की कीमत 797 रुपए रखी गई है. इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान में ग्राहकों को पूरे 300 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. बता दें कि पहले कंपनी की तरफ से इस रिचार्ज प्लान में 365 दिन यानी कि पूरे 1 साल की वैलिडिटी दी जाती थी, अब वैलिडिटी को घटकर 300 दिनों का कर दिया गया है. यदि आप भी लॉन्ग टर्म वैलिडिटी वाले प्लान की तलाश में है, तो यह रिचार्ज प्लान आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है. इस रिचार्ज प्लान में ग्राहकों को रोजाना 2GB Data भी ऑफर किया जाता है. साथ ही, इस Prepaid प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है.

मिलेगी 300 दिनों की वैलिडिटी

इसके अलावा, इस रिचार्ज प्लान में आपको लोकल एसटीडी और रोमिंग कॉल्स का भी लाभ मिलता है. अगर आप भी हर महीने के रिचार्ज प्लान से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आप बीएसएनल का यह 797 वाला प्लान ले सकते हैं. इसमें आपको 10 महीने की वैलिडिटी मिलती है. एक बार यदि आप इस रिचार्ज प्लान से रिचार्ज करवा लेते हैं, तो आपको हर महीने रिचार्ज करवाने की आवश्यकता नहीं है. मंथली हिसाब से खर्च की बात की जाए तो आपको हर महीने 80 रूपये से भी कम खर्च आने वाला है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.