VI ग्राहको के लिए अच्छी खबर, कंपनी ने लांच किया 45 रूपये का रिचार्ज प्लान; डिटेल्स यहाँ

गैजेट डेस्क | यदि आप भी VI के ग्राहक हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि कंपनी की तरफ से अपने यूजर्स के लिए 45 रूपये की कीमत का नया रिचार्ज प्लान लॉन्च किया गया है. VI 5G की दौड़ में अभी जियो और एयरटेल से पीछे हैं परंतु कंपनी की तरफ से समय- समय पर अपने ग्राहकों के लिए नए शानदार रिचार्ज प्लान लॉन्च किए जाते हैं. कंपनी बाजार में बढ़ते कंपटीशन को देखते हुए रिलायंस जिओ और एयरटेल को टक्कर देना चाहती है.

Vi

VI का 45 रूपये वाला रिचार्ज प्लान

कंपनी की तरफ से अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा देते हुए ₹45 का रिचार्ज प्लान लॉन्च किया गया है. इस प्लान में मिस्ड कॉल अलर्ट की सीधा दी जा रही है. साथ ही, 180 दिनों की वैधता है. इस प्लान में ध्यान देने वाली बात यह है कि प्रीपेड प्लान में कोई कॉलिंग या एसएमएस का लाभ नहीं मिलता. इसके साथ ही, इस प्लान में डाटा भी नहीं दिया जाता यह प्लान खासतौर पर उन यूजर्स के लिए है जो अपने फोन पर आउट ऑफ कवरेज के दौरान कॉल्स की जानकारी चाहते हैं.

VI का 100 रूपये से सस्ता रिचार्ज प्लान

इस रिचार्ज प्लान की कीमत 99 रूपये है. कंपनी की तरफ से इस प्लान में 200 एमबी डाटा दिया जाता है. साथ ही, वॉइस कॉलिंग की सुविधा भी दी जा रही है. इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है कॉलिंग के लिए 2.5 पैसे प्रति सेकंड चार्ज किया जाता है.

VI का 98 रूपये वाला प्रीपेड प्लान

इस प्रीपेड प्लान में कुल 9 जीबी डाटा ऑफर किया जाता है. इस प्लान में ग्राहकों को कोई भी समस्या कॉल की सुविधा नहीं दी जाती इस प्लान की वैधता की बात की जाए तो इसमें आपको 28 दिन की वैधता मिलती है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.