BSNL का धमाकेदार रिचार्ज प्लान, महज 230 रूपये के मंथली खर्च पर कर पाएंगे 13 महीने कॉल

नई दिल्ली | BSNL के पास कई सालाना प्लान मौजूद है परंतु 1 साल से ज्यादा वैलिडिटी के प्लान की बात आती है तो उसमें कुछ चुनिंदा प्लान ही शामिल है. आज की इस खबर में हम आपको बीएसएनएल के 1 साल से ज्यादा वैलिडिटी वाले रिचार्ज प्लान के बारे में डिटेल से जानकारी देंगे. हम जिस रिचार्ज प्लान की बात कर रहे हैं, उसकी कीमत 2,999 रुपए है. इस प्लान में ग्राहकों को 12 महीने की बजाय 13 महीने की वैलिडिटी दी जाती है. बीएसएनएल के 2,999 रूपये वाले प्लांन में ग्राहकों को रोजाना 2GB डाटा मिलता है.

BSNL

लॉन्ग टर्म वैलिडिटी वाला शानदार रिचार्ज प्लान

इसके अलावा, इस पूरे प्लान में 75 जीबी एक्स्ट्रा डाटा भी मिलता है. कुल मिलाकर ग्राहकों को इस प्लान में 865 जीबी डाटा मिलता है. जिसमें 395 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. इसकी सबसे खास बात यह है कि अगर आप अपने सालाना प्लान में ज्यादा डाटा वाले प्लान की तलाश कर रहे है तो यह आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित होगा. BSNL के इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग के साथ- साथ रोजाना 100 SMS फ्री मिलते हैं.

इस प्लान में साथ ही, PRBT और Eros Now का मंथली सब्सक्रिप्शन भी फ्री मिलता है. जिन लोगों को ज्यादा डाटा वाले रिचार्ज प्लान की तलाश है, वह इस रिचार्ज प्लान से रिचार्ज करवा सकती है. एक बार रिचार्ज करवाने पर यह रिचार्ज प्लान आपको महंगा लग सकता है परंतु इसकी मंथली कॉस्ट ज्यादा नहीं है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.