BSNL का धमाकेदार रिचार्ज प्लान, 1515 रुपये में साल भर मिलेगा रोजाना 2 GB डाटा

गैजेट डेस्क | आज की हमारी यह खबर BSNL के ग्राहकों के लिए काफी खास होने वाली है. यदि आप भी सालाना रिचार्ज प्लान की तलाश में इधर- उधर भटक रहे थे, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं. सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड की तरफ से समय- समय पर अपने ग्राहकों के लिए कई शानदार रिचार्ज प्लान लॉन्च किए जाते हैं.

BSNL

इसी दिशा में अब कंपनी की तरफ से पूरे साल की वैलिडिटी वाला शानदार रिचार्ज प्लान लॉन्च किया गया है. यदि एक बार आप इस रिचार्ज प्लान से रिचार्ज करवा लेते हैं, तो उसके बाद आपको साल भर रिचार्ज करवाने की आवश्यकता ही नहीं है.

BSNL यूजर्स के लिए शानदार रिचार्ज प्लान

हम BSNL के सबसे सस्ते सालाना प्लान की बात कर रहे हैं. इस रिचार्ज प्लान की कीमत महज 1515 रुपए ही है. यदि मंथली कॉस्ट के हिसाब से बात की जाए, तो आपको हर महीने में 126 रुपए खर्च करने होंगे और आप पूरे महीने बीएसएनएल की सेवाओं का लाभ ले पाएंगे. इस प्लान की वैलिडिटी पूरे 12 महीने यानी की 365 दिनों की है. आप हर महीने के रिचार्ज से बच सकते हैं, इस प्लान की सबसे खास बात है कि ग्राहकों को कंपनी की तरफ से रोजाना 2GB डाटा ऑफर किया जाता है. इस प्रकार कुल मिलाकर आपको 720 जीबी डाटा मिलने वाला है.

एक ही रिचार्ज प्लान में मिल रहे अनेकों बेनिफिट्स

लॉन्ग टर्म वैलिडिटी के लिहाज से यह प्लान ग्राहकों के लिए एकदम बढ़िया है. इसमें ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है, साथ ही रोजाना 100 फ्री SMS का लाभ मिलता है. यदि बीएसएनल हाई इंटरनेट स्पीड डाटा खत्म हो जाता है, तो उसके बाद स्पीड घटकर 40 केबीपीएस रह जाती है. बीएसएनल का यह प्लान ग्राहकों के लिए वैल्यू फॉर मनी हिट प्लांस है, एक बार रिचार्ज करवा कर आप साल भर रिचार्ज से छुटकारा पा सकते हैं.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.