Voltas और LG के AC पर ग्राहकों को मिल रही बंपर डिस्काउंट छूट, अभी करें आर्डर

गैजेट डेस्क, AC | बारिश के मौसम की शुरुआत हो चुकी है. वहीं, अब गर्मी भी अपने तेवर दिखा रही है. मौजूदा समय में एयर कंडीशनर की सेल में भी काफी कमी आई है. तेज गर्मी से बचने के लिए ही लोग एयर कंडीशनर को खरीदना पसंद करते हैं परंतु अब मॉनसून की शुरुआत हो चुकी है. ऐसे में मौसम भी काफी सुहावना बना हुआ है. ऐसे में लोगों को घरों में एयर कंडीशनर की जरूरत महसूस नहीं हो रही है.

Air conditioners AC

सेल डाउन होने की वजह से एयर कंडीशनर की दो प्रमुख कंपनियों की तरफ से AC पर बंपर डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है. इन दो कंपनियों में वोल्टास और एलजी शामिल है. यदि आप भी कम कीमत में एयर कंडीशनर खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए मौजूदा समय काफी बढ़िया है.

Voltas 2 Ton 3 Star इनवर्टर स्प्लिट AC

ई-कॉमर्स साइट अमेजन की तरफ से वोल्टास के AC पर बंपर डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है. इस AC की कीमत वैसे तो 81,990 रूपये है परंतु अब आपको इस पर 45 पर्सेंट की डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है. इसके तहत, आप इसे महज 44,974 रूपये में खरीद सकते हैं. वोल्टास के एयर कंडीशनर में आपको डिजिटल टेंपरेचर, डिस्पले डस्ट फिल्टर, ऑटो रीस्टार्ट, टर्बो मोड आदि फीचर्स मिल रहे हैं.

LG 1.5 Ton 5 Star Al ड्यूल इनवर्टर स्प्लिट AC

LG की तरफ से स्प्लिट एसी पर 41 परसेंट तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है. ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर इस AC की कीमत 75,990 रूपये दी गई है. बंपर छूट ऑफर के तहत आप इस AC को महज 44,490 रूपये में अपने घर ला सकते हैं. इस AC की सबसे खास बात यह है कि कंपनी की तरफ से इस पर 10 साल की वारंटी दी जा रही है. इस AC में 6 फैन स्पीड, मैजिक डिस्पले, फ्रेश एयर और ऑटोक्लीन जैसे फीचर भी मिलते है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.