जल्द शुरू होंगी Flipkart की Big Billion Days Sale, इन प्रोडक्ट पर मिलेगी शानदार डील

नई दिल्ली | जल्द ही फेस्टिव सीजन शुरू होने वाला है, उससे पहले ही कई लोकप्रिय ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफार्म की तरफ से सेल का ऐलान कर दिया गया है. जल्द ही Flipkart पर भी बिग बिलीयन डेज सेल शुरू होने वाली है, पिछले काफी समय से ग्राहक इस सेल का इंतजार कर रहे हैं. सबसे खास बात तो यह है कि इस सेल के दौरान आपको ढ़ेरो प्रोडक्ट्स व स्मार्टफोन पर शानदार डील मिलने वाली है.

Flipkart Sale

इन प्रोडक्ट की सेल शुरू होने से पहले ही आप डिस्काउंटेड प्राइस पर ऑफर के साथ खरीद भी सकते हैं, आज हम आपको इसी बारे में जानकारी देने वाले हैं.

सेल से पहले ले सकते है डिस्काउंट का लाभ

जैसे ही आप Flipkart मोबाइल ऐप को ओपन करते हैं, तो आपको सबसे पहले सेल प्राइस लाइव का बैनर दिखाई देगा. इसमें आपको जानकारी दी जाएगी कि आप अभी से ही कैसे डिस्काउंटेड प्राइस पर खरीदारी कर सकते हैं. जैसे ही आप होम पेज पर दिखाई दे रहे बैनर पर क्लिक करेंगे, तो आपके सामने अलग- अलग कैटेगरी की एक लिस्ट ओपन हो जाएगी. जिसमें आपको डिस्काउंट के बारे में जानकारी मिल जाएगी. मिड रेंज और प्रीमियम स्मार्टफोन के अलावा भी इस सेल के दौरान आपको कई शानदार डील मिलने वाली है.

Goggle Pixel 7

फ्लिपकार्ट की इस सेल के दौरान गूगल की प्रीमियम स्मार्टफोन पर आपको धमाकेदार डिस्काउंट मिल रही है. वैसे तो स्मार्टफोन की कीमत 59,999 रुपये है, परंतु अब आप इसे महज 36,499 में खरीद सकते हैं. इस स्मार्टफोन में कंपनी का इनहाउस गूगल Tensor G2 चिपसेट, 90HZ रिफ्रेश रेट वाला 6.3 इंच डिस्प्ले मिल जाएगा. स्मार्टफोन के कैमरे की बात की जाए, तो आपको 50 मेगापिक्सल प्लस 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है.

यह भी पढ़े -  English का इकलौता शब्द, जिसमें आते हैं 5 Vowel! अक्सर क्विज़ में पूछा जाता है सवाल

Nothing Phone (1) 5G

वैसे तो इस फोन की कीमत 37,999 रुपये के आसपास है, परंतु आप फ्लिपकार्ट सेल के दौरान इस फोन को महज 23,999 में परचेस कर सकते हैं. इस स्मार्टफोन में आपको 50 मेगापिक्सल प्लस 50 मेगापिक्सल ड्यूल प्राइमरी कैमरा और सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. यदि आप इस स्मार्टफोन को परचेस करते हैं, तो आप पूरे साल के लिए स्पॉटिफाई प्रीमियम सब्सक्रिप्शन का भी लाभ ले सकते हैं.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.